తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : आधार कार्ड में सुधार अब जेब पर भारी, 1 अक्टूबर से बढ़ेगा खर्च

नई दिल्ली,। आधार कार्ड में सुधार कराने की फीस अब बढ़ने जा रही है। 1 अक्टूबर 2025 से सामान्य सुधार के लिए 75 रुपये और बायोमैट्रिक अपडेट (Biometric Update) जैसे फिंगरप्रिंट (Fingerprint) आइरिस या फोटो बदलने पर 125 रुपये शुल्क देना होगा।

बच्चों के अपडेट पर भी शुल्क

7 से 17 वर्ष के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट पर भी अब 125 रुपये देना होगा। हालांकि, नया आधार बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह अतिरिक्त बोझ साबित हो सकता है।

10 साल पुराने आधार पर अनिवार्य अपडेट

यूआईडीएआई (UIDAIE) के सीईओ भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2025 से 10 साल पुराने आधार कार्ड का अपडेट कराना अनिवार्य होगा। जो लोग बीते दस वर्षों में आधार अपडेट नहीं कराए हैं, उन्हें दस्तावेज जमा करके नया शुल्क देना होगा।

कैसे करा सकेंगे अपडेट

अपडेट के लिए यूआईडीएआई वेबसाइट या एम-आधार एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

  • बायोमैट्रिक अपडेट: 50 रुपये
  • डेमोग्राफिक सुधार: 30 रुपये

5 से 7 साल के बच्चों और 15 से 17 साल के किशोरों को कोई फीस नहीं देनी होगी। पहले यह 50 रुपये थी।

समय पर अपडेट न कराने पर खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय पर अनिवार्य अपडेट नहीं कराया गया तो आधार कार्ड अवैध माना जा सकता है।

आधार कार्ड पर बदले नियम

15 अगस्त 2025 से नए आधार कार्ड पर 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पिता या पति का नाम कार्ड पर नहीं दिखेगा। यह जानकारी केवल यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा:

  • आधार कार्ड पर जन्मतिथि अब केवल वर्ष के रूप में होगी।
  • कार्ड से ‘केयर ऑफ’ कॉलम हटा दिया गया है।
  • कार्ड पर केवल नाम, उम्र और पता दिखाई देगा।

प्राइवेसी पर जोर

यूआईडीएआई का कहना है कि इन बदलावों का मकसद लोगों की प्राइवेसी को सुरक्षित रखना और अनावश्यक झंझटों को कम करना है

आधार कार्ड का मालिक कौन है?

आधार कार्ड का “मालिक” कोई एक व्यक्ति नहीं है, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के पास अपना आधार कार्ड होता है, जिसमें उनकी अपनी विशिष्ट पहचान संख्या दर्ज होती है. आधार कार्ड को जारी करने और प्रबंधित करने की जिम्मेदारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की है, जो भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक प्राधिकरण है. 

भारत के किस राज्य में आधार कार्ड नहीं बनता है?

भारत के असम राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों के लिए पहली बार आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अगस्त 2025 में बंद कर दी गई है, ताकि बाहरी घुसपैठ को रोका जा सके। यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया है 

Read More :

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870