Assam Politics : BJP में शामिल होने जा रहे नेता भूपेन बोरा

By Surekha Bhosle | Updated: February 18, 2026 • 12:51 PM

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता भूपेन बोरा जल्द ही BJP में शामिल होने वाले हैं। यह कदम चुनावी रणनीति और राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर सकता है।

भूपेन बोरा की बीजेपी में संभावित एंट्री

भूपेन बोरा असम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और उनका अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जाता है।

Assam Politics: असम में कांग्रेस को भूपेन कुमार बोरा ने बड़ा झटका दिया है। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि भूपेन बोरा जल्द ही (BJP) में शामिल होने वाले हैं। आइए भूपेन कुमार बोरा के बारे में जानिए

Bhupen Kumar Bora: विधानसभा चुनाव से पहले असम में पाला बदलने का खेल जारी है। इस बीच, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेन बोरा (Bhupen Bora) का साथ उन्हें मिलने वाला है। भूपेन बोरा, जल्द BJP में शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री हिमंता ने भूपेन बोरा को असम कांग्रेस में आखिरी हिंदू नेता बताया है। इस आर्टिकल में जानें कि भूपेन बोरा कौन हैं, जिनके BJP में जाने को लेकर खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है।

BJP में शामिल होंगे बोरा

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘भूपेन बोरा असम कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में उभरे अंतिम प्रमुख हिंदू नेता रहे हैं। उनके निमंत्रण पर आज शाम उनसे भेंट करूंगा। मेरी हार्दिक इच्छा है कि वे BJP परिवार में शामिल होकर राष्ट्र और असम की सेवा के हमारे संकल्प को और सशक्त करें।’

भूपेन बोरा कौन हैं?

जान लें कि भूपेन बोरा ने 16 फरवरी, 2026 को कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, भूपेन बोरा जल्द ही औपचारिक तौर पर BJP में शामिल होंगे। बोरा 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी APCC के चीफ रहे हैं। इसके अलावा, वह बिहपुरिया सीट से 2 बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं।

अन्य पढ़े: National- रवनीत बिट्टू का आरोप, प्रियंका गांधी ने रची थी लिंचिंग की साजिश

AICC के सदस्य भी रहे

भूपेन बोरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC का हिस्सा भी रहे हैं। बोरा, AICC के सचिव और असम सरकार में संसदीय सचिव के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने खुद को दरकिनार किए जाने और कांग्रेस के कामकाज से असंतोष को लेकर कांग्रेस से वर्षों पुरना नाता तोड़ा है।

Best MLA Award से हुए सम्मानित

गौरतलब है कि भूपेन बोरा 2006 से 2016 तक विधायक रहे हैं। बोरा को उनके विधायी कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों के लिए Best MLA Award से सम्मानित किया गया था। इलाके के लोगों में उनकी अच्छी पैठ हैं।

भूपेन बोरा कौन है?राजनीतिक करियर

बोराह असम प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे 2006 में बिहपुरिया से असम विधानसभा के लिए चुने गए और 2011 में पुनः निर्वाचित हुए।

अन्य पढ़े:

#AssamElections #BhupenBora #BJP #BreakingNews #HindiNews #LatestNews