Himachal Pradesh : हिमाचल में दोहरे हत्याकांड ने मचाई सनसनी

Read Time:  1 min
हिमाचल
हिमाचल
FONT SIZE
GET APP

पति बेरोजगार था, पत्नी चलाती थी घर खर्च

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला काट दिया और बाद में खुद फंदे पर झूल गया। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है।

चंबा के भरमौर में एक पति ने पत्नी की दराट से काटकर हत्या कर डाली. फिर खुदकुशी कर ली. आरोपी पति बेरोजगार और मानसिक रूप से परेशान था. जबकि पत्नी मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती थी. वारदात के समय बच्चे घर पर नहीं थे. पुलिस मामले की फॉरेंसिक जांच कर रही है।

हिमाचल के चंबा जिले (Chamba district) से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां अल सुबह एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला धारधार हथिया (दराती) से काट डाला. फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी. इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में एक सन्नाटा सा पसर गया है. लोग दहशत में हैं. दंपति के तीन बच्चे हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. बेटा 17 साल का है।

खौफनाक वारदात भरमौर के लोथल गांव की है

दिल दहला देने वाली ये खौफनाक वारदात हिमाचल प्रदेश भरमौर के लोथल गांव की है. जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह की है. यहां एक शख्स ने घरेलू कलह के चलते पहले बीवी को मार डाला. फिर खुद सुसाइड किया. पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सरवन कुमार मंगलवार शाम अपनी पत्नी के साथ अपने भाई के घर गया था. वहां दोनों ने काफी समय बिताया और देर रात अपने घर लौटे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घर पहुंचते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरवन ने अपना आपा खो दिया और पत्नी पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सरवन अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. वो कोई काम-धंधा नहीं करता था, जबकि उसकी पत्नी घोड़े-खच्चर चलाकर और मजदूरी कर पूरे घर का खर्च चला रही थी. मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का भविष्य संवारने वाली महिला का अंत इतना दर्दनाक होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था।

मानसिक रूप से परेशान था आरोपी

भरमौर के एएसआई (ASI) यशपाल ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सरवन कुमार मानसिक रूप से थोड़ा परेशान था. वह पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब परिवार ने उसे समय रहते बचा लिया था. बुधवार सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए।

अन्य पढ़े: West Bengal : BJP की पश्चिम बंगाल में विजय की तैयारी

वारदात के समय कोई नहीं था घर पर

हैरानी की बात यह है कि जब यह खौफनाक वारदात हुई, घर में कोई और मौजूद नहीं था. मृतक दंपत्ति की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनका एक 17 साल का बेटा है, जो घटना के वक्त घर पर नहीं था. मां की मौत और पिता के सुसाइड ने बच्चों के सिर से साया छीन लिया है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।