తెలుగు | Epaper

Maharashtra : लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला में ट्रेकिंग करते समय एक लॉ की छात्रा गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के लोनावाला एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। लोनावला में नवी मुंबई की 19 वर्षीय लॉ छात्रा की ट्रेकिंग (Trekking) के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है। मृतका की पहचान श्रेया पति (19) के रूप में हुई है। वह 31 जनवरी 2026 को मुंबई से लोनावला ट्रेकिंग के लिए आई थी। हालांकि, ट्रेकिंग के दौरान युवती 390 फीट गहरी खाई में गिर गई जिस कारण उसकी मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस पूरे हादसे के बारे में।

किस जगह पर हुआ हादसा?

यह हादसा लोनावला (Lonavala) के टाइगर पॉइंट वैली स्थित ड्यूक्स नोज इलाके में हुआ, जहां युवती 390 फीट गहरी खाई में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसका शव बाहर निकाला है। ड्यूक्स नोज इलाके में ट्रेक पर जाने के बाद वह शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने रात में लोनावला पहुंचकर उनकी तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि श्रेया इलाके में आई थीं, लेकिन बाद में उनका कोई सुराग नहीं मिला

1 फरवरी की सुबह परिजनों ने लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान टाइगर पॉइंट क्षेत्र में एक बैग मिला, जिसकी पहचान श्रेया के बैग के रूप में हुई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया गया।

अन्य पढ़े: Hyderabad : महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – टी. उषा रानी

गहरी खाई में दिखाई दिया शव

सुबह करीब 11.30 बजे रेस्क्यू टीम को अलर्ट किया गया और दोपहर 2.30 बजे शिवदुर्ग रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान में पुलिस ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और बाद में लाइटनिंग ड्रोन की मदद ली गई। लगातार खोज के बाद शाम करीब 4.45 बजे श्रेया का शव 390 फीट गहरी खाई में दिखाई दिया।

मामले में आगे की जांच शुरू

अंधेरा और दुर्गम इलाके के बावजूद रेस्क्यू टीम ने बेहद जोखिम भरे हालात में रस्सियों, स्ट्रेचर की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। रात करीब 9.30 बजे शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े:

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870