తెలుగు | Epaper

Traffic Jam on Ramnavami : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Traffic Jam on Ramnavami : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

5 किलोमीटर तक रेंगती रही गाड़ियां, यात्री फंसे

रामनवमी के त्योहार के मौके पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यात्रियों को कई घंटे तक फंसकर रहना पड़ा, जिससे स्थानीय प्रशासन और यात्री दोनों परेशान रहे।

बढ़ी ट्रैफिक की चपेट में श्रद्धालु और आम यात्री

त्योहार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा सड़क पर मरम्मत और ओवरलोडेड वाहनों ने जाम और बढ़ा दिया।

Traffic Jam on Ramnavami: मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा है. (Ramnavami) रामनवमी और चैत्र नवरात्रि की छुट्टी के कारण कारों, ट्रकों का लंबा रेला दिखाई पड़ रहा है।

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे एक बार फिर भारी ट्रैफिक (Traffic) से हांफ रहा है. चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की छुट्टी के दिन एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सरकारी छुट्टी होने के कारण वाहनों का भारी दबाव हाईवे पर दिखा. ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस 10-10 मिनट का ब्लॉक लेकर वाहनों को आगे जाने की इजाजत दे रही है. एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं और घंटों इंतजार करने के कारण यात्री काफी परेशान दिखाई पड़े।

ट्रैफिक पुलिस ने किया मार्ग सुगम बनाने का प्रयास

एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लंबे काफिले का वीडियो भी सामने आया है, इसमें कारें, लॉरी, ट्रक, दूध की गाड़ियां और टैंकर भी शामिल हैं. जबकि दूसरी ओर पुणे जाने की ओर रास्ता खाली दिख रहा है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, खासकर वीकेंड में यहां दिक्कतें सामने आ जाती है. इस ट्रैफिक जाम में तमाम ऐसे परिवार थे, जो सरकारी छुट्टी के कारण रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन जाम में फंस गए।

अन्य पढ़े: Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिछले माह 5 फरवरी को लंबा ट्रैफिक जाम लगा था, जो 32 घंटे तक चला था. पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हजारों लोग जाम में फंसे थे. अडोसी सुरंग के पास ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रहा टैंकर पलटने के बाद वहां ये स्थिति पैदा हुई थी. पुलिसकर्मियों के भी ये जाम खुलवाने में हाथ-पांव फूल गए थे।

ट्रैफिक जाम में अक्सर कारों के साथ भारी वाहनों के फंसे होने के कारण उन्हें आगे निकालने में ज्यादा परेशानी सामने आती है. गुरुवार को लगे जाम में भारी ट्रैक, कंटेनर आदि भी हैं, जिस कारण वाहन तेजी से नहीं निकल पा रहे हैं। 

अन्य पढ़े:

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

अमरनाथ यात्रा पर ‘सिलेंडर’ का संकट

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870