పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : मां वैष्णो देवी यात्रा पुनः शुरू, हादसे के बाद थी बंद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 17, 2025 • 8:16 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कटड़ा। नवरात्र से पहले मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम (Vaishno Devi Dham) की यात्रा बुधवार से फिर शुरू हो गई है। यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को आए विनाशकारी भूस्खलन के बाद 22 दिनों तक स्थगित रही थी। हादसे में 34 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए थे।

श्राइन बोर्ड ने दी हरी झंडी

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने मौसम सुधरने और मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद यात्रा बहाल करने की घोषणा की। सुबह 6 बजे से बाणगंगा दर्शनी द्वार पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लंबे इंतजार के बाद यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कड़े सुरक्षा इंतज़ाम और RFID ट्रैकिंग अनिवार्य


श्राइन बोर्ड ने सभी तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और सुरक्षा कर्मियों से सहयोग करने की अपील की है। पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए RFID आधारित ट्रैकिंग सिस्टम (Traking System) को अनिवार्य किया गया है।

भक्तों में उत्साह, नवरात्र में भारी भीड़ की संभावना

महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद खास पल है। हम दिनों से इंतजार कर रहे थे कि दर्शन का मौका मिले। अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र (22 सितंबर से 1 अक्टूबर) के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि यात्रा का पुनः आरंभ हमारी सामूहिक आस्था और धैर्य का प्रतीक है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की है।

वैष्णो देवी में कितने आदमी मरे थे?

इस घटना में 34 लोगों की जान चली गई थी। 26 मृतकों की पहचान पहले से ही हो गई थी।

वैष्णो देवी कितने साल पुरानी हैं?

वैष्णो देवी मंदिर की पवित्र गुफा लाखों साल पुरानी है, लेकिन मंदिर के रूप में इसका इतिहास करीब 700 साल पुराना माना जाता है, जब पंडित श्रीधर ने माता के मार्गदर्शन में इसकी खोज की थी और वहां पूजा पाठ शुरू किया था. 

Read More :

https://hindi.vaartha.com/prim-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-the-country-s-first-pm-mitra-parktoday/national/62290/

# Smvdsb news # Traking System news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Jammu kashmir news #Latest news #Rfid News #Vaishno Devi Dham News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.