पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी महिला
इंदौर : इंदौर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार महीनों से पति के साथ विवाद के कारण अपने मायके में रह रही थी।
कमरे में मिला शव
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पति और ससुराल पक्ष से विवाद के चलते तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय सीमा जैन (Seema Jain) पति हेमंत जैन निवासी अंजनी नगर ने मंगलवार शाम अपने घर में सुसाइड कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब सीमा की मां ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
अन्य पढ़े: National- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्टों की हड़ताल
शादी से पहले बीमारी छिपाई
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सीमा की शादी पिछले साल मई में खरगोन जिले के कसरावद में हुई थी। आरोप है कि शादी के समय ससुराल पक्ष ने हेमंत (Hemant) की बीमारी की जानकारी छिपाई थी। इस बात को लेकर शादी के बाद सीमा और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया था।
पति से अलग रह रही थी नवविवाहिता
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद सीमा पिछले करीब चार महीने से इंदौर में अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला भी चल रहा था। सीमा के पिता बुरहानपुर के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि उसकी मां और भाई कई वर्षों से इंदौर में निवास कर रहे हैं।
विजयनगर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच विवाद आत्महत्या की वजह के रूप में सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
अन्य पढ़े: