తెలుగు | Epaper

BAPS : महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
BAPS : महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मदिन पर नेताओं की शुभकामनाएँ

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी महाराज को शुभकामना संदेश में कहा, “महंत स्वामी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी सेवा, सरलता, अनुशासन और करुणा से भरा उनका जीवन दुनियाभर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।”

BAPS स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु और परम पूज्य महंत स्वामी (Mahant Swami) महाराज का 92वां जन्मजयंती समारोह (2 फरवरी) धूमधाम के साथ मनाया गया. उनके जन्मदिन पर देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी स्वामी महाराज को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही कहा कि पूज्य महाराज दीर्घायु रहें और उनका आशीर्वाद मानवता, सद्भाव और लोक कल्याण के पथ पर हम लोगों को आगे बढ़ाता रहे

मूल्य-आधारित समाज को मजबूत कर रही शिक्षाः फडणवीस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया X पर महाराज की फोटो शेयर करते हुए कहा, “पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्म (92nd birthday) जयंती महोत्सव पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.” उन्होंने आगे कहा, “हमारे समय के एक पूजनीय आध्यात्मिक गुरु, उन्होंने दुनिया भर में 700 से अधिक मंदिरों को प्रेरित किया है, साथ ही 360 से अधिक पढ़े-लिखे युवाओं को संत दीक्षा दी. 5 लाख से अधिक हाथ से लिखे अक्षरों और पारिवारिक तथा सामाजिक मूल्यों पर अपनी व्यक्तिगत सलाह के जरिए, उनकी शिक्षाएं एक मूल्य-आधारित समाज को मजबूत कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “खास बात यह है कि 2 फरवरी को, बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स फोरम ने गुजरात के अटलादरा में आयोजित एक कार्यक्रम में सबसे अधिक हिंदू ग्रंथों के पाठ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.” वडोदरा में आयोजित इस भव्य समारोह में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु एकत्र हुए. साथ में 800 से अधिक संत और हजारों स्वयंसेवक भी शामिल हुए।

उनकी शिक्षा से मिलती है जीने की कलाः पीयूष गोयल

सीएम फडणवीस की तरह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “सेवा, संयम, त्याग और करुणा का जीवंत उदाहरण BAPS के प्रमुख पूज्य महंत स्वामीजी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके दिव्य मार्गदर्शन में पूरी दुनिया में 700 से अधिक मंदिरों का निर्माण हुआ. साथ ही भारत और विदेश से 360 से अधिक शिक्षित युवाओं ने समाज की निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया है. 5 लाख से अधिक हस्तलिखित पत्रों और परिवार, समाज व नैतिक मूल्यों पर उनके गहन मार्गदर्शन ने हर वर्ग के लोगों को सुसंस्कृत, मूल्यनिष्ठ और निर्भीक जीवन जीने की प्रेरणा दी है।”

अन्य पढ़े: Bihar- कोर्ट का बड़ा आदेश, सांसद पप्पू यादव समेत 3 पर कुर्की जब्ती का आदेश

स्वामी महाराज के उपदेशों का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा, “उनकी शिक्षाएं केवल उपदेश नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, नैतिक बल और मानव कल्याण से प्रेरित जीवन जीने की कला हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और लोकमंगल के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।”

स्पीकर ओम बिरला ने की दीर्घायु होने की कामना

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी महाराज को अपनी शुभकामनाएं दीं. अपने पोस्ट में बिरला ने कहा, महंत स्वामी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी सेवा, सरलता, अनुशासन और करुणा से भरा उनका जीवन दुनियाभर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है. उनके मार्गदर्शन में बने मंदिर, शिक्षित युवाओं की सेवा यात्रा, और परिवार तथा समाज के लिए दिए गए उनके स्पष्ट और व्यावहारिक संदेश आज भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

अन्य पढ़े:

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

गंगा में छलांग लगाने से पहले मां को बचाया

Bihar- कोर्ट का बड़ा आदेश, सांसद पप्पू यादव समेत 3 पर कुर्की जब्ती का आदेश

Bihar- कोर्ट का बड़ा आदेश, सांसद पप्पू यादव समेत 3 पर कुर्की जब्ती का आदेश

नामांकन 7 फरवरी से, चुनाव 11 फरवरी को संभव

नामांकन 7 फरवरी से, चुनाव 11 फरवरी को संभव

मां ने 13 साल की बेटी की शादी बूढ़े से करवा दी

मां ने 13 साल की बेटी की शादी बूढ़े से करवा दी

Bihar- पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन पर काम तेज, DPR 6 महीने में

Bihar- पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन पर काम तेज, DPR 6 महीने में

मौत से 8 मिनट पहले अजित पवार ने की थी फोन पर बात

मौत से 8 मिनट पहले अजित पवार ने की थी फोन पर बात

Education- यूएस एडमिशन टेस्ट में गड़बड़ी, छात्रों का भविष्य दांव पर

Education- यूएस एडमिशन टेस्ट में गड़बड़ी, छात्रों का भविष्य दांव पर

मोबाइल गेम की लत से तीन बहनों की जान गई

मोबाइल गेम की लत से तीन बहनों की जान गई

National- अमेरिकी टैरिफ में कटौती से ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़त

National- अमेरिकी टैरिफ में कटौती से ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़त

Budget Session- संसद के बजट सत्र का छठा दिन, पीएम मोदी का संबोधन आज

Budget Session- संसद के बजट सत्र का छठा दिन, पीएम मोदी का संबोधन आज

J&K- जैश के आतंकी निशाने पर, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ ऑपरेशन

J&K- जैश के आतंकी निशाने पर, जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ ऑपरेशन

Bihar- नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपये

Bihar- नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपये

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870