Jaisalmer : चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

By Surekha Bhosle | Updated: March 13, 2026 • 11:58 AM

सो रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी, 9 झुलसे और एक की मौत

जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बस में उस समय कई यात्री सो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 यात्री झुलस गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अचानक लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं।

ड्राइवर ने तुरंत बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (Sleeper Bus) में आग लग गई। हादसे में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक घायल की पालनपुर (गुजरात) इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा बनासकांठा (गुजरात) जिले के धानेरा में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हुआ। पैसेंजर्स ने बताया कि कुछ मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

आग में फंसे पैसेंजर्स ने इमरजेंसी गेट से बाहर कूदकर जान बचाई। सभी घायलों को धानेरा के हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।

AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

स्वागत ट्रैवल्स की ये बस जैसलमेर के नाचना से अहमदाबाद (Ahmedabad) के बीच ऑपरेट होती थी। नाचना से बस शुक्रवार शाम 6.30 बजे निकली थी। गुजरात बॉर्डर में एंट्री करते ही बस में अचानक धुंआ भर गया और आग लग गई।

अन्य पढ़े: Nizamabad bus accident : निजामाबाद में बस हादसा, चार यात्रियों की मौत

आशंका है कि एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी। हालांकि, पुलिस ने अब तक आग के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

बस में कुल 16 पैसेंजर्स सवार थे

जानकारी के अनुसार बस में कुल 16 पैसेंजर्स थे। हादसे के दौरान सभी गहरी नींद में थे। पैसेंजर्स ने बताया कि आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।

सभी पैसेंजर्स बस के पिछले हिस्से में इमरजेंसी गेट की ओर भागे। सभी के बाहर निकलने से पहले लपटें तेजी से फैल गई। इस कारण 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि 7 दूसरे पैसेंजर्स को हल्की चोट आई है।

सामान और मोबाइल जलकर राख

स्वागत ट्रेवल्स के संचालक निर्मल रैयानी ने बताया – कि आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सारा सामान, कीमती दस्तावेज और मोबाइल फोन जलकर राख हो गए, जिससे उनके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है।

निर्मल रैयानी ने कहा- हादसे की सूचना मिलते ही हमने अपनी टीम मौके पर भेजी है। हम यात्रियों और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #BusFire #JaisalmerToAhmedabad #PassengerAccident #HindiNews #LatestNews