Uttar Pradesh : यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

Read Time:  1 min
झाड़-फूंक
झाड़-फूंक
FONT SIZE
GET APP

बेटा पैदा करने की चाह में बाबा के पास पहुंचा दंपती

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला बेटे की चाहत में अपने पति के साथ झाड़-फूंक कराने के लिए एक बाबा के पास पहुंची, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

अंधविश्वास का खतरनाक जाल

बाबा ने झाड़-फूंक (Faith healing) के नाम पर किया बड़ा खेल- मामले के अनुसार, दंपती को किसी परिचित ने बताया कि एक बाबा झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से संतान संबंधी समस्याओं का समाधान कर देता है। इसी उम्मीद में महिला और उसका पति बाबा के पास पहुंचे।

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के बेटा नहीं हो रहा था इसलिए वह अपने पति के साथ एक बाबा (baaba) के पास झाड़-फूंक करवाने गई। लेकिन बाबा ने नीचता की सारी हदें पार कर दीं। महिला के पति और सास को एक घर में बिठा दिया और महिला को अंदर कमरे में ले गया। यहां उसने महिला के साथ रेप किया।

क्या है पूरा मामला?

पीलीभीत में बेटा पैदा करने के लिए दवा और झाड़ फूंक करने का झांसा देकर एक बाबा ने महिला के साथ रेप किया। झाड़ फूंक करने के नाम पर महिला को एक घर में ले जाकर बाबा ने उसके पति और सास को बाहर बैठा दिया और महिला को अंदर कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने घुंघचाई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को बेटा नहीं हो रहा था। इसलिए 11 मार्च को वह अपनी पत्नी को लेकर घुंघचाई थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में रहने वाले बाबा भगवानदीन के पास गया। बाबा ने बताया कि वह पुत्र प्राप्ति के लिए दवा और झाड़-फूंक करता है। पति का आरोप है कि बाबा भगवानदीन ने महिला को लड़का होने का आश्वासन दिया और पूजा पाठ करने के बहाने महिला, उसके पति और सास को क्षेत्र के धार्मिक स्थल पर ले गया। 

आरोपी बाबा पर कार्रवाई की तैयारी

वहां पूजा करने के बाद बाबा ने कहा कि कुछ विशेष क्रिया करने और दवा लेने के लिए एक परिचित के घर पर चलना है। पीड़ित परिवार बाबा के झांसे में आ गया और बाबा के साथ चला गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद बाबा ने महिला के पति और सास को घर के बाहर बैठा दिया और महिला को कमरे के अंदर ले गया। इस दौरान आरोपी बाबा ने जबरन महिला के साथ रेप किया।

अन्य पढ़े: PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

घटना के बाद बाबा ने महिला को यह कहकर चुप रहने के लिए कहा कि यह सब क्रिया का हिस्सा है। यदि किसी को इस बारे में बताया तो उसका असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद महिला अपने घर लौटी लेकिन डर और शर्म के कारण परिवार को कुछ नहीं बताया। 

बृहस्पतिवार को जब महिला कुछ परेशान हुई तो पति और परिवार के लोगों ने कारण पूछा, जिस पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों के होश उड़ गए और वह महिला को लेकर थाने पहुंचे। यहां पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है और उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।