తెలుగు | Epaper

Bihar : मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत, 24 घायल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा,  एक की मौत, 24 घायल

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मुहर्रम का जुलूस सकतपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत काकोरहा गांव से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ताजिया का एक हिस्सा हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। बिहार (Bihar) के दरभंगा जिले में शनिवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। 

दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) कौशल कुमार ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मुहर्रम का जुलूस सकतपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत काकोरहा गांव से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान ताजिया का एक हिस्सा हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि वहां मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कुमार ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

मुजफ्फरपुर में दो समुदायों के समूहों के बीच झड़प

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर इलाके में जुलूस के दौरान दो अलग-अलग समुदायों के समूहों के बीच झड़प में दो लोग घायल हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब मुहर्रम का जुलूस बरियारपुर पुलिस थानाक्षेत्र के गौरीहार इलाके से गुजर रहा था। उन्होंने कहा, “दो समुदायों के बीच तीखी बहस के बाद झड़प हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।” 

Read more : Air India : बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट में कॉकपिट में बेहोश हुए पायलट

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

Bihar- बिहार में अपराध पर ‘ड्रोन निगरानी’, पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन- डिप्टी सीएम

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

National- बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, बंगाल एसआईआर मुद्दा गरमा सकता है संसद

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

90 साल की महिला से गैंगरेप, मध्य प्रदेश में सनसनी

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

Bihar- नीतीश कुमार का बड़ा सियासी कदम, 10 मार्च से निकलेंगे समृद्धि और प्रगति यात्रा पर

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

WB- ममता बनर्जी का राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना, कहा-भाजपा के इशारे पर राजनीति न करें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870