తెలుగు | Epaper

Mumbai : मुंबई में बड़ा हादसा, मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Mumbai : मुंबई में बड़ा हादसा, मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा

मुंबई के उपनगर मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के एक पिलर का हिस्सा अचानक गिर गया। यह हादसा व्यस्त सड़क पर हुआ, जहां उस समय कई वाहन गुजर रहे थे।

Mumbai metro pillar collapse: मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) में एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन (metro pillar) मेट्रो पिलर का सीमेंट ढांचा गिर गया. हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया है।

महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड (Mulund) (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एलबीएस रोड स्थित निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में कई गाड़ियां भी आईं. पिलर का हिस्सा एक ऑटो रिक्शा पर भी आ गिरा, जिससे उसमें सवार यात्रियों को चोटें आईं. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ है. एक ऑटो में सवार 4 लोग घायल हुए हैं. वहीं, एक शख्स की मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरा हुआ सीमेंट ढांचा काफी बड़ा और भारी था, जिससे ऑटो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर राहत और बचाव टीम

सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंच गई है. मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल स्थिति का आकलन कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है. स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवा के दल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलबीएस रोड पर यातायात बाधित हो गया और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

अन्य पढ़े: Maharashtra : आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर कमजोर था. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा. मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है।

हादसे की जांच की जाएगी

स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, लोगों में निर्माणाधीन मेट्रो कार्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद ही क्षति और हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य पढ़े:

National- सुषमा स्वराज की जयंती पर देश ने किया नमन, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

National- सुषमा स्वराज की जयंती पर देश ने किया नमन, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

National- पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को नमन, मोदी और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

National- पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को नमन, मोदी और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

मुस्लिम ने मंदिर के लिए दी जमीन, हिंदू परिवार ने बनवाई मस्जिद

मुस्लिम ने मंदिर के लिए दी जमीन, हिंदू परिवार ने बनवाई मस्जिद

आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

आईटी इंजीनियर ने पत्नी और दोस्तों को मेल कर दी विदाई

मिड डे-मील में लापरवाही का मामला

मिड डे-मील में लापरवाही का मामला

होली के अवसर पर बढ़ाई जा रही ट्रेन सेवाएं

होली के अवसर पर बढ़ाई जा रही ट्रेन सेवाएं

National- कनाडा पीएम कार्नी का भारत दौरा, द्विपक्षीय रिश्तों में नई दिशा

National- कनाडा पीएम कार्नी का भारत दौरा, द्विपक्षीय रिश्तों में नई दिशा

पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की रणनीति, वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी भूमिका

AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत की रणनीति, वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी भूमिका

वंदेभारत–तेजस ट्रेनों में बदबूदार लंच-डिनर

वंदेभारत–तेजस ट्रेनों में बदबूदार लंच-डिनर

National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

National- किसानों के लिए बड़ी सौगात, फसलों की रखवाली करेगा रोबोट

Bihar- पप्पू यादव का ऐलान, खेमका केस में न्याय तक नहीं रुकेंगे, NEET छात्रा की लड़ाई जारी

Bihar- पप्पू यादव का ऐलान, खेमका केस में न्याय तक नहीं रुकेंगे, NEET छात्रा की लड़ाई जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870