తెలుగు | Epaper

Bihar: चिराग पर भड़के मांझी, कहा- दिखावा वही करते हैं जो ताकतवर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar: चिराग पर भड़के मांझी, कहा- दिखावा वही करते हैं जो ताकतवर

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने को आरोप लगाया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में अधिक सीटें पाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

जो लोग खुद को ताकतवर समझते हैं, वे..

जीतनराम मांझी ने बातचीत में कहा कि जो लोग खुद को ताकतवर समझते हैं, वे दुनिया को दिखाने के लिए कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन जो वाकई ताकतवर होता है वह कुछ बोलता ही नहीं और समय आने पर खुद को साबित भी कर देता है।

उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बिना उनकी आरा में हुई सभा का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, ‘लोगों की मौजूदगी उतनी नहीं थी जितना दावा किया जा रहा है।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम भाड़े पर भीड़ लाने वालों में से नहीं हैं। हम के संरक्षक ने कहा, ‘‘हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने अपने काम से जनमानस में एक जगह बनाई है। जहानाबाद, गया, पटना के गांधी मैदान और जमालपुर आदि जगहों पर हमने अपनी ताकत दिखाई है, हमारी सभाओं में लाखों लोग आते हैं। उनकी पार्टी इस तरह की चाल चलने में विश्वास नहीं करती है।”        

कहीं लड़ेंगे तो कहीं लड़ाएंगे : मांझी

मांझी ने आगे कहा, ‘जो कहना चाहते हैं कि इतनी सीट चाहिए उनको मुबारक हो, हम सब जगह तैयारी कर रहे हैं। कहीं लड़ेंगे तो कहीं लड़ाएंगे। राजग को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले, यही प्राथमिकता है। हम लोग उसमें से नहीं हैं, हम सीधा राजग को वोट देने को कहेंगे।

हम लोग सीधी राजनीति जानते हैं।’ हम के संरक्षक ने निराशा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व ने उनसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में दो सीटें और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था लेकिन उनकी पार्टी को क्या दिया गया, यह सभी जानते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम चुप रहे और कुछ नहीं बोले। हम अनुशासन में रहेंगे और राजग की सरकार बनी रहेगी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रहेंगे। भारत का विकास और बिहार का विकास होगा।” 

Read more : पीएम नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870