MATHURA मथुरा में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की मौत, परिजनों ने होटल में किया हंगामा,

Read Time:  1 min
मजदूरों
मजदूरों
FONT SIZE
GET APP

मृतक मजदूरों के परिजनों ने किया हंगामा

सीवर लाइन की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा शनिवार की देर शाम वृंदावन (Vrindavan) कोतवाली इलाके के केशव धाम स्थित एक प्राइवेट होटल में हुआ. परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। मथुरा जिले के वृन्दावन शहर में एक अतिथि गृह के सीवर टैंक की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया और नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद वे शांत हुए। पुलिस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह (Kulveer Singh) ने बताया कि शनिवार शाम दो-तीन सफाईकर्मी एक ठेकेदार के बुलावे पर केशवधाम क्षेत्र में निजी सीवर टैंक की सफाई करने पहुंचे थे।

जहरीली गैस के कारण हुई मजदूरों की मौत

उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी जैसे ही टैंक में उतरा तो जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया, इसके बाद उसे बचाने के लिए टैंक उतरा दूसरा साथी भी बेहेश हो गया। तीसरे साथी के शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेंद्र (38) और छोटेलाल (40) रूप में हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा खड़ा कर दिया।

नगर आयुक्त बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे आयुक्त जगप्रवेश चंद ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। परिजनों को राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।