MBA : छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

Read Time:  1 min
एमबीए छात्रा
एमबीए छात्रा
FONT SIZE
GET APP

इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उसका बयान लिख रही महिला एसआई भी युवती के साथ की गई प्रताड़ना को सुनकर रोने लगी।

जांच में सामने आया कि आरोपी करीब ढाई घंटे तक कमरे में रहा। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसका आना-जाना भी रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने (sex power) सेक्स पॉवर बढ़ाने की टैबलेट ली थी। छात्रा ने अस्वस्थ होने के कारण संबंध बनाने से मना किया, लेकिन आरोपी जबरदस्ती संबंध बनाए। हत्या के बाद भी वह कमरे में रुका रहा और बीयर पीने के बाद शव के साथ दरिंदगी की।

छात्रा की हत्या के बाद शव से दरिंदगी की

द्वारकापुरी पुलिस आरोपी पीयूष (Piyush) धामनोतिया से पूछताछ कर रही है। आरोपी एमबीए छात्रा की हत्या और चरित्र को लेकर बार-बार बयान बदल रहा है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में वह छात्रा के साथ आते और हत्या के बाद बैग लेकर जाते दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि ढाई घंटे किस तरह से उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की। उसने कहा कि छात्रा का मरना निश्वित था। उसे पहले से अंदेशा था कि मामला गंभीर हो सकता है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले मेडिकल स्टोर से सेक्स पॉवर की दवा खरीदी थी।

छात्रा ने तबीयत ठीक नहीं होने पर इनकार किया, जबरन संबंध बनाए

उसने छात्रा पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने तबीयत ठीक नहीं होने पर इनकार किया, लेकिन आरोपी ने जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और यह कहकर आंखों पर पट्टी बांध दी कि वह उसे कोई गिफ्ट देना चाहता है। छात्रा के मना करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके सीने पर बैठकर गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई।

आरोपी को जब लगा कि एमबीए छात्रा की सांसें रुक गई हैं। इसके बाद उसने चाकू से उसके सीने के पास वार किया, जिसमें चाकू टूट गया। कुछ देर तक वह मौके पर ही बैठा रहा। इसके बाद वह फूटी कोठी क्षेत्र की शराब दुकान से बीयर लेकर लौटा और शव के पास ही बैठकर शराब पी।

आरोपी ने नशा करने के बाद शव के साथ संबंध बनाए। उसके साथ कुकर्म भी किया। बाद में वह कपड़े बदलकर वहां से बैग लेकर रात में निकल गया। यहां सरवटे बस स्टैंड पर कुछ देर रुकने के बाद गोवा की ट्रेन में बैठ गया।

मेरे बाप नहीं माने तो कर दी हत्या

आरोपी पीयूष ने पुलिस को बयान में बताया कि छात्रा के परिवार के सभी लोग उसे जानते थे। वह उसकी छोटी बहन के साथ भी घूमने गया था। दोनों की कुंडली भी मिलाई गई थी। हालांकि, पीयूष का कहना है- मेरे पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जिससे वह नाराज था।

पीयूष ने यह भी बताया कि एमबीए छात्रा करीब 15 दिन से उससे बातचीत नहीं कर रही थी। इसी बात से वह परेशान था। उसने सोच लिया था कि अब वह सब कुछ खत्म कर देगा।

बयान में पीयूष ने यह भी कहा कि वह अब अपने पिता से मिलना नहीं चाहता। उसके पिता कभी उसका साथ नहीं देते थे। उसने बताया कि इंदौर में रहकर भी उसे अपने लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।

छात्रा का मेडिकल करने वाली टीम भी सहमी

छात्रा का पोस्टमॉर्टम करने वाली मेडिकल टीम भी सहम गई। हत्या और अमानवीय कृत्य की आशंका के चलते जब एमवाय अस्पताल में शव का परीक्षण किया गया तो डॉक्टरों को मामला गंभीर लगा। पोस्टमॉर्टम तीन महिला और दो पुरुष डॉक्टरों की टीम ने किया। सामान्यतः ऐसी प्रक्रिया में सीमित सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने शव से लगभग 12 नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।

घेराबंदी कर ट्रेन में दबोचा था

आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गोवा से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में दबोच था। आरोपी की लोकेशन गोवा में ट्रेस हुई थी, जहां वह मृतका का मोबाइल चालू कर इस्तेमाल कर रहा था।

क्लासमेट के साथ बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी

युवती 10 फरवरी से लापता थी। उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है।

अन्य पढ़े: Kanpur : छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

रात 11 बजे तक लौट आएगी। बहन ने कहा कि वह यह बात खुद पिता को बता दे। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

मोबाइल से भेजा था चौंकाने वाला मैसेज

पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी की रात हत्या के बाद आरोपी करीब 8 बजे अपने कमरे से निकल गया था। रात 11 बजे उसने छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा- “पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।” इसके बाद परिजन ने सहेलियों और परिचितों को कॉल किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

11 आपत्तिजनक वीडियो किए थे वायरल

जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए। बाद में युवती के वॉट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो अपलोड किए गए और मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजे गए, जिससे रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।