పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Meteorological Department,बिहार के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जल्द करवट लेगा मौसम

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 16, 2025 • 11:19 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मौसम फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से राज्य के 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बीते 48 घंटों में जमुई जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 19 अप्रैल तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। पूर्वी हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर बिहार की ओर बढ़ रही है। इस कारण से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

17 को सभी जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट वाले जिलों में गया, नवादा, जहानाबाद, पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय शामिल हैं। वहीं, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

18 जिलों के लिए भी यलो अलर्ट 

18 अप्रैल को गोपालगंज, सिवान, पटना, सारण समेत 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी और पूर्वी बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हो चुका है। 19 अप्रैल को किशनगंज, बांका, जमुई, सारण, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

red:more:country के 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट।


#Hindi News #हिन्दी समाचार Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.