తెలుగు | Epaper

Kanpur : छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kanpur : छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक नाबालिग लड़की के साथ बाप-बेटे ने हिंसक रूप से हमला किया। आरोपियों ने घर से बाहर खींचकर ईंट से सिर फोड़ने की कोशिश की, जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पिता-पुत्र लड़की को घसीटकर घर से बाहर ले जाते हैं। इसके बाद ईंट से उसका सिर फोड़ने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अन्य लोगों के आने पर मौके से फरार हो जाते हैं।

कानपुर शहर के गुजैनी थाना क्षेत्र में दबंग पिता पुत्र की हरकत ने कानपुर (Kanpur) पुलिस के साथ-साथ महिला सुरक्षा के दावों को सीधी चुनौती दी है। आरोप है कि एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले युवक और उसके पिता ने विरोध करने पर उसे घर से घसीटकर सड़क पर पटक दिया और ईंट से हमला कर दिया। पूरी घटना पड़ोस के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे आरोपी पिता-पुत्र की दबंगई और क्रूरता साफ नजर आ रही है। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर के समय की बताई जा रही, लेकिन घटना का सीसीटीवी अब सामने आया है, जिसके बाद पीड़िता की मां ने गुजैनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कानपुर शहर इस मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि उनका पति ट्रक ड्राइवर है और ज्यादातर समय घर से बाहर रहता है। घर के पास ही रहने वाला एक युवक (shohada) लगातार उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करता था और छेड़छाड़ की कोशिश करता रहता था। मां ने पहले ही इसकी शिकायत आरोपी युवक के पिता से की थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 

13 फरवरी को क्या हुआ?

13 फरवरी को दोपहर में मां छत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवक उनके घर में घुस आया और किशोरी के साथ गलत हरकत करने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी युवक का पिता भी घर में घुस आया। उसने किशोरी को गालियां दीं और दोनों मिलकर उसे जबरदस्ती घर से बाहर घसीटने लगे। दबंग पिता पुत्र ने किशोरी को सड़क पर लाकर जमीन पर पटक दिया। गुस्से में आकर आरोपी पिता ने सड़क पर पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट उठाई और किशोरी पर हमला कर दिया। इससे किशोरी के पैर में गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर पीड़िता की मां और आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। घटना का 21 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है।

अन्य पढ़े: Court bribery probe : जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

मां ने बयां किया दर्द

पीड़िता की मां ने बताया कि यह पहली बार नहीं था जब आरोपी युवक ने ऐसी हरकत की थी, लेकिन इस बार उसने सीमा पार कर दी। परिवार पहले से ही परेशान था, क्योंकि पिता के बाहर रहने के कारण सुरक्षा का अभाव था। पड़ोसियों ने भी इस घटना की पुष्टि की और बताया कि आरोपी परिवार पहले से ही विवादास्पद रहा है।

पुलिस का बयान

गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है, क्योंकि उनकी ड्यूटी महाशिवरात्रि होने की वजह से आनंदेश्वर मंदिर में लगी थी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है, जो जांच में महत्वपूर्ण सबूत साबित होगा। हालांकि, बाद में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े:

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

छत पर बम बनाते समय धमाका, मां, बहन और भाई घायल

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870