National : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा : रिजिजू

Read Time:  1 min
मानसून सत्र
मानसून सत्र
FONT SIZE
GET APP

संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहा था जिसके बीच सरकार ने मानसून सत्र की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक संसद सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

 नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा।

वहीं विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की लगातार मांग की जा रही है। इस बीच सरकार ने यह एलान किया है। पीटीआई सूत्रों के मुताबिक, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की तरफ से राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिशों के अनुसार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग मामले के सिलसिले में कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके सहित कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

इस साल मार्च में दिल्ली में न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके बाद कथित तौर पर जला हुआ कैश बरामद हुआ। उस समय न्यायमूर्ति वर्मा दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इस मामले के बाद उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

इससे पहले कब हुआ था आयोजित?

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। बता दें कि पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला था। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हुआ है।

Read more : टेस्ला भारत में अपने पहले शोरूम शुरू करने जा रही : कुमारस्वामी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।