తెలుగు | Epaper

Greater Noida : मां-बेटे ने 13वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Greater Noida : मां-बेटे ने 13वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके बेटे ने रिहायशी अपार्टमेंट की 13वीं मंज़िल (13th Floor) से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सोसाइटी के निवासी सदमे में हैं

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) वेस्ट में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सोसाइटी की 13वीं मंजिल से कूद कर मां-बेटे ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसे लेकर मां काफी परेशान रहा करती थी। पिछले 10 वर्षों से मां लगातार अपने बेटे का इलाज करा रही थी। इस बीच आज शनिवार को सुबह 10 बजे बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसाइटी में दोनों ने 13वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है।

नीचे गिरते ही हुई मौत

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत ऐस सिटी सोसाइटी में एक महिला साक्षी चावला पत्नी दर्पण चावला (उ0म्र 37 वर्ष) निवासी ऐस सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतमबुद्धनगर व उनके पुत्र दक्ष चावला पुत्र दर्पण चावला (उम्र 11 वर्ष) ने 13वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मां और बेटे दोनों की नीचे गिरते ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मानसिक रूप से विक्षिप्त था बच्चा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बताया जा रहा है कि जो सुसाइड नोट पुलिस को बरामद हुआ है, उसमें पत्नी ने अपने पति के लिए सॉरी लिख कर कहा कि हम यह दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। हमारी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना जाए। महिला का पति गुरुग्राम में CA है। घटना के समय वह अपने कमरे में था। पति करीब सुबह 9 बजे उठा और उसने अपनी पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा और फिर वह कमरे में चला गया। इसी दौरान पत्नी ने छलांग लगा दी। 

ग्रेटर नोएडा का दूसरा नाम क्या है?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, जिसे पहले नोएडा एक्सटेंशन के नाम से जाना जाता था, ग्रेटर नोएडा का एक हिस्सा है और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के निकट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा नगर जिले का एक उप-नगर है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) महानगरीय क्षेत्र का एक हिस्सा है।

अन्य पढ़ें:

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने पर सामने आया था शब्बीर का नाम

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने पर सामने आया था शब्बीर का नाम

National- आतंकी कनेक्शन का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर लोन दिल्ली से गिरफ्तार

National- आतंकी कनेक्शन का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर लोन दिल्ली से गिरफ्तार

महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर

महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर

Bihar- नितिन नवीन का इस्तीफा, बोले- बिहार के विकास के लिए रहूंगा समर्पित

Bihar- नितिन नवीन का इस्तीफा, बोले- बिहार के विकास के लिए रहूंगा समर्पित

नया फ्लैट बुक किया था,उसी दिन मारी गई इंफोसिस इंजीनियर

नया फ्लैट बुक किया था,उसी दिन मारी गई इंफोसिस इंजीनियर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हैदराबाद में सोने की कीमत स्थिर

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870