తెలుగు | Epaper

Karnataka : बेटी की सगाई में व्यस्त मां, नवजात की मौत, FIR दर्ज

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Karnataka : बेटी की सगाई में व्यस्त मां, नवजात की मौत, FIR दर्ज

कर्नाटक के तुमकुर में एक महिला ने अपनी बड़ी बेटी की सगाई में शामिल होने के लिए अपने एक दिन के नवजात शिशु को रिश्तेदार के घर छोड़ दिया. समय पर देखभाल और पोषण न मिलने के कारण शिशु की मौत हो गई. बाल संरक्षण इकाई की शिकायत पर पुलिस ने माता-पिता सहित चार लोगों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

दुनिया में मां के प्यार को सबसे ऊपर रखा गया है, लेकिन कर्नाटक (Karnataka) के तुमकुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ममता को कलंकित कर दिया है. यहां एक मां ने अपनी बड़ी बेटी की सगाई के जश्न में शामिल होने के लिए अपनी एक दिन की नवजात बच्ची को बेसहारा छोड़ दिया. देखभाल और मां के दूध के अभाव में मासूम की तबीयत बिगड़ी और उसने दुनिया देखने से पहले ही अपनी आंखें हमेशा के लिए बंद कर लीं।

40 वर्षीय एक महिला

कर्नाटक के घटना तुमकुर शहर की है. 40 वर्षीय एक महिला, जिसके पहले से ही दो बच्चे हैं, उसने 28 जनवरी को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. विडंबना देखिए कि जिस समय इस नन्ही जान ने घर में कदम रखा, उसी समय परिवार में बड़ी बेटी की सगाई (Daughters engagement) की तैयारियां चल रही थीं. बच्ची के जन्म के ठीक अगले दिन सगाई का कार्यक्रम तय था. एक दिन की प्रसूता मां ने आराम करने और बच्चे की देखभाल करने के बजाय ‘जश्न’ को चुना. वह अपनी एक दिन की बच्ची को अपनी बहन (मासी) के घर छोड़कर खुद सगाई के कार्यक्रमों में व्यस्त हो गई।

जब मां सगाई की रस्मों में मगन थी, तब मां के आंचल से दूर उस नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ गई. रिश्तेदारों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों के अनुसार, नवजात को उस नाजुक समय में जिस देखभाल और पोषण की जरूरत थी, वह उसे नहीं मिली।

अन्य पढ़े: Guwahati- जुबीन गर्ग मौत मामला, आरोपी महिला ने कहा – मुझसे रूम शेयर करने को कहा गया

अस्पताल कर्मियों की सतर्कता से खुला राज

बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन को मामले में गड़बड़ी और लापरवाही का संदेह हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई को दी. जब इकाई ने मामले की जांच की, तो मां की भयानक लापरवाही का खुलासा हुआ. बाल संरक्षण इकाई की शिकायत पर तुमकुर महिला पुलिस स्टेशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

माता-पिता समेत 4 पर FIR

तुमकुर महिला पुलिस ने इस दर्दनाक मौत के मामले में मृत नवजात के माता-पिता और दो अन्य रिश्तेदारों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब उन परिस्थितियों की कड़ाई से जांच कर रही है जिनके चलते एक नवजात को इस तरह उपेक्षित किया गया।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870