Bengaluru : बेंगलुरु हाईवे पर एक साथ टकराईं कई गाड़ियां

Read Time:  1 min
बेंगलुरु
बेंगलुरु
FONT SIZE
GET APP

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अचानक ब्रेकिंग के कारण हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बेंगलुरु में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में (7 people) 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बेंगलुरु के पास होसकोटे (Hoskote) के बाहरी इलाके में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।

गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य पढ़े: Railway-यात्रियों को बड़ी राहत, सब्सिडी के साथ वंदे भारत स्लीपर का सस्ता सफर

ओवरस्पीडिंग ने ली जान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।