हत्या के बाद बुलंदशहर भाग गया आरोपी
दिल्ली। मध्य दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को खबर मिली तो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पड़ताल हुई तो महिला के जानकार युवक का नाम सामने आया। पड़ताल में पता चला कि आरोपी मौके से फरार हो चुका है। टीम को फौरन उसके पैतृक निवास बुलंदशहर भेजा गया। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
महिला के पड़ोस में ही रहता है हत्या का आरोपी
आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है और एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ही पीछा छुड़ाने के लिए महिला को मारा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4.14 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या कर दी गई है। उसका शव पड़ोसी के घर पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि महिला पड़ोस में रहती थी।
महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर हत्या की जांच में जुटी पुलिस
उसका पति कीर्ति नगर में फर्नीचर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वारदात के समय वह काम पर था। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लिया। उसकी पड़ताल हुई तो धर्मेद्र का नाम सामने आया। पड़ोसियों ने भी आखिरी बार महिला को उसके साथ ही देखा था। आरोपी ने बताया कि करीब चार माह से वह महिला को जानता था। उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। वहीं आरोपी महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन महिला उससे दोस्ती बरकरार रखना चाहती थी। महिला उससे मिलने का दबाव बनाती रहती थी। शनिवार को आरोपी ने कमरा दिखाने के बहाने उसे बुला लिया। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
- Kolkata stadium vandalism : कोलकाता में मेसी कार्यक्रम में हंगामा फैंस को एक झलक भी नहीं मिली
- Breaking News: Dollar-Rupee: रुपया रिकॉर्ड गिरावट, डील पर नजरें
- News Hindi : पंचायत चुनाव नतीजों से कांग्रेस का पतन शुरू: केटीआर
- Auction players list : IPL 2026 नीलामी: किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…
- Amritsar bomb threat : अमृतसर में बम धमकी से हड़कंप: छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…