పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : हरियाणा में चार मासूमों की हत्या का खुलासा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 4, 2025 • 12:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

साइको किलर पानी के टब से पकड़ाई गई

हरियाणा के पानीपत (Panipat) में दो सालों के अंदर चार मासूमों का कत्ल करने वाली लेडी साइको किलर पूनम फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. उसे लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पूनम अपने 18 महीने के बेटे को भी मारने वाली थी. साथ ही परिवार के अन्य बच्चों पर भी उसकी नजर थी. एक के बाद चार बच्चों को मारने के बाद पूनम कैसे पकड़ी गई चलिए जानते हैं

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया- चार मासूमों पिछले कुछ दिनों से पूनम अपने मायके सिवाह गांव में आई हुई थी. गांव नौल्था में पति नवीन के मामा सतपाल के बेटे अमन की शादी थी. वह 30 नवंबर को शादी में गई थी. 1 दिसंबर को दोपहर बाद अमन की बारात निकली थी।

पूनम रिश्ते में विधि की चाची लगती है

घर से सभी मेहमान बाहर थे. इसी दौरान उसको 6 साल की बच्ची विधि घर पर सीढियों से चढते हुए दिखी. पूनम रिश्ते में विधि की चाची लगती है. क्योंकि पूनम का पति नवीन और विधि के पिता संदीप चचेरे भाई हैं. पूनम विधि के पीछे-पीछे छत पर गई. फिर विधि से कहा कि बेटा बाथरूम में जो पानी का टब है, उसे स्टोर रूम में रखवाने में मेरी मदद करो।

विधि बेचारी पूनम (Poonam) के इरादों से अंजान थी. उसने पूनम की मदद कर टब को स्टोर में रखवाया. फिर तभी पूनम को अपने खौफनाक इरादे को अंजाम देने का मौका मिल गया. उसने टब में विधि की गर्दन डूबोकर हत्या कर डाली. फिर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर नीचे खुद आ गई थी।

अन्य पढ़ें: नीता मुकेश अंबानी स्कूल एडमिशन स्कैम का पर्दाफाश

बहाने बनाती रही पूनम

पूनम के कपड़े भीगे थे. जब लोगों ने उससे पूछा कि क्या हुआ तो वो सभी को अलग-अलग बहाने बनाने लगी. इसी बीच शादी का प्रोग्राम भी चल रहा था. शगुन की रस्म के लिए विधि की दादी ओमवती उसे ढूंढ रही थी. जब विधि उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी तो वो यहां वहां उसे ढूंढने लगीं।

पूनम ने कबूल किया अपना गुनाह

काफी खोजबीन के बाद शादी वाले घर की पहली मंजिल पर बने बंद स्टोर रूम में विधि की लाश मिली. पानी के टब में उसका सिर डूबा हुआ था और पैर जमीन पर टिके हुए थे. FSL टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. पहला सुराग तब मिला जब घर के एक सदस्य ने बताया- यह टब तो बाथरूम में था, फिर स्टोर रूम में कैसे आया? पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. इसलिए पुलिस ने सभी की अलग-अलग पूछताछ शुरू की. पूनम पूरे आत्मविश्वास से झूठ बोलती रही. फिर जांच टीम ने कहा- हम सभी का टेस्ट करेंगे. सख्ती से पूछताछ में वो टूट गई और आखिरकार चारों हत्याओं का सच उगल दिया।

पूनम ने बताया- मुझे अक्सर कहा जाता था कि मेरे बेटे शुभम से ज्यादा सुंदर परिवार के दूसरे बच्चे हैं. इसीलिए मुझे ये बात खटकने लगी थी. मैंने फिर परिवार के बच्चों को मारना शुरू कर दिया. बेटे शुभम को भी मार डाला, ताकि किसी को भी मेरे ऊपर शक ना हो।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #ChildMurders #HaryanaCrime #HindiNews #LadyKiller #LatestNews #PoliceArrest

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.