తెలుగు | Epaper

Latest News : मेरठ कांड : मुस्कान चाहती है साहिल को बेटी से मिलवाना

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : मेरठ कांड : मुस्कान चाहती है साहिल को बेटी से मिलवाना

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम कांड (dram kaand) को आखिर कौन नहीं जानता. यहां प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति सौरभ राजपूत को मारकर मुस्कान ने उसकी लाश नीले ड्रम में डाल दी थी. फिर उसमें सीमेंट भर दिया था. अब मुस्कान और साहिल दोनों ही जेल में बंद हैं. कुछ दिन पहले मुस्कान ने एक बेटी को भी जन्म दिया था. अब बताया जा रहा है कि मुस्कान अपनी नवजात बच्ची का चेहरा बॉयफ्रेंड साहिल को दिखाना चाहती है. इसके लिए उसने जेल प्रशासन से इजाजत मांगी है।

हालांकि, जेल नियमावली में इस तरह के मामलों में एक दूसरे से मिलने का कोई नियम नहीं होने से उसकी चाहत पूरी नहीं होती दिख रही है. जेल प्रशासन ने भी फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं होने के चलते मुलाकात कराने से इनकार कर दिया है. अब माना जा रहा है कि गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय सुनवाई के दौरान मुस्कान बच्ची को साथ लेकर आ सकती है और साहिल बच्ची को देख सकता है

वहीं, मां और बेटी दोनों की लगातार निगरानी की जा रही है. मुस्कान (muskaan) और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण जेल के अंदर ही डॉक्टरों की टीम ने किया है. मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।

नीले ड्र्रम कांड की कहानी

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में तीन मार्च 2025 की रात को अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर घर के अंदर ही पति सौरभ की हत्या कर दी थी. सौरभ को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सीने में चाकू घोंपकर मार डाला. इसके बाद शरीर के टुकड़े कर लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था. 18 मार्च को पुलिस ने केस का खुलासा किया था. 19 मार्च से लेकर लगातार साहिल और मुस्कान मेरठ जेल में बंद हैं. इनके खिलाफ सौरभ हत्याकांड में सुनवाई जिला जज कोर्ट में चल रही है।

अन्य पढ़ें:  कड़े कानून, लेकिन न्याय का इंतज़ार: बाल तस्करी के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई का आग्रह

बेटी का नाम राधा रखा गया

मुस्कान जेल जाने के समय गर्भवती थी और 24 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के वार्ड में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था. बेटी का नाम राधा रखा गया. मुस्कान और उसकी बेटी दोनों ही फिलहाल जिला कारागार में बंद हैं. इसकी एक दिन पहले ही डॉक्टरों की एक टीम ने जिला कारागार के अंदर ही जांच की और बताया कि मुस्कान व उसकी बेटी राधा दोनों ही स्वस्थ हैं. मुस्कान रोजाना दो से तीन घंटे बेटी को धूप में लेकर बैठती है. इसके अलावा बेटी का बाकी महिला बंदी भी ध्यान रखती हैं।

मुस्कान ने जेल प्रशासन से अपनी बेटी को प्रेमी साहिल को दिखाने की मांग की थी. कहा कि वह बेटी को साहिल से मिलवाना और दिखाना चाहती है. हालांकि, जेल प्रशासन ने इंकार कर दिया और जेल नियमावली का हवाला दिया गया. बताया कि इस तरह से बंदी आपस में नहीं मिल सकते।

कोर्ट में दूसरे विवेचक की होगी गवाही

सौरभ हत्याकांड में अभी तक 14 गवाह समेत विवेचक दरोगा कर्मवीर सिंह की गवाही हो चुकी है. अब अगली गवाही गुरुवार को होनी है. केस में दूसरे विवेचक की भी गवाही गुरुवार को हो सकती है. माना जा रहा है कि अब केस में सभी मुख्य गवाही की गवाही पूरी हो चुकी है और केस में बाकी कार्रवाई जल्द ही पूरी करा ली जाएगी. ऐसे में फैसला भी जल्द ही आएगा।

मुस्कान को मिल सकती है पैरोल

अभी मां बनी है. ऐसे में मुस्कान की ओर से उनका वकील पैरवी करे और कोर्ट में याचिका दे तो छह माह तक की पैरोल मुस्कान को मिल सकती है. हालांकि, मुस्कान की ओर से इस संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं कराई गई है. परिवार का कोई सदस्य भी आज तक मुस्कान से मिलने के लिए जेल नहीं आया है. ऐसे में जेल में ही बेटी के साथ रह रही है. जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान और उसकी बेटी का डॉक्टरों की टीम ने जेल में ही परीक्षण किया है. मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं. मुस्कान ने जेल प्रशासन से अपनी बेटी राधा को साहिल को दिखाने की मांग की थी, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है. इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं कराई गई है।

अन्य पढ़ें:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870