नारद मुनि एक दिव्य ऋषि और ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं। वहीं उनको ‘देवर्षि’ की उपाधि भी प्राप्त है। नारद मुनि तीनों लोगों में विचरण करते हैं और ऋषियों, मुनियों, देवताओं और असुरों के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं। Narad मुनि के हाथों में वीणा रहती है और मुख पर हमेशा ‘नारायण-नारायण’ का उच्चारण रहता है। Narad ऋषि जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु के अनन्य भक्त माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं नारद जयंती की पूजा विधि और महत्व के बारे में…
नारद ऋषि की भूमिका
महाभारत, रामायण, भागवत और शिवपुराण जैसे अनेक ग्रंथों में नारद मुनि का नाम आता है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक जब वाल्मीकि के मन में यह सवाल उठा कि इस पृथ्वी पर धर्मपरायण, मर्यादा का पालन करने वाला और सर्वगुणसम्पन्न है। तब Narad मुनि ने वाल्मीकि जी को श्रीराम की कथा सुनाई, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने रामायण की रचना की थी।
कब मनाई जाती है नारद जयंती
हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को Narad जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार 13 मई 2025 को नारद जयंती मनाई जा रही है। Narad जयंती का पर्व नारद मुनि की स्मृति, भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है।
पूजन विधि
इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर पूजा स्थल की साफ-सफाई करके Narad मुनि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद Narad मुनि को चंदन, पुष्प, माला, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें। पूजा के दौरान ‘ऊँ नारदाय नम:’ मंत्र का जाप करें। आप इस दिन विष्णु सहस्रनाम, Narad भक्ति सूत्र या नारायण स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। वहीं Narad जी संगीत और भजन प्रिय हैं। ऐसे में इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।
नारद जयंती का महत्व
बता दें कि Narad मुनि को संचार, संवाद और लोक-कल्याणकारी भक्ति का भी प्रतीक माना जाता है। Narad मुनि न सिर्फ दिव्य घटनाओं को जोड़ने वाले सूत्रधार हैं, बल्कि वह भक्ति के मार्ग पर चलने वाले सशक्त प्रचारक भी हैं। पत्रकारों, वक्ताओं, संगीत प्रेमियों और भक्ति मार्ग के साधकों के लिए नारद जयंती एक प्रेरणादायक पर्व है।
- American journalist kidnapped iraq : इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार किडनैप
- Donald Trump : नाटो से अमेरिका बाहर आएगा
- Hyderabad : कंबोडिया साइबर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी विदेश भेजते थे सिम कार्ड
- Telangana Paraquat Ban : पैराक्वाट दवा पर तेलंगाना सरकार का प्रतिबंध
- Kerala Elections: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का एलडीएफ पर हमला