తెలుగు | Epaper

NASA-ISRO का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, पृथ्वी की करेगा निगरानी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
NASA-ISRO का निसार मिशन आज होगा लॉन्च, पृथ्वी की करेगा निगरानी

भारत अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। नासा और इसरो (Nasa and ISRO) की साझेदारी से बना पहला सैटेलाइट निसार आज अंतरिक्ष में अपने सफर की शुरुआत करेगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पर लॉन्च का काउंटडाउन (Countdown) शुरू हो चुका है। इसके साथ ही निसार यानी नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार को नासा और इसरो ने मिलकर तैयार किया है

श्रीहरिकोटा। पृथ्वी पर नजर रखने वाला सेटेलाइट नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। इसरो का जीएसएलवी-एफ16 (GSLV-F16) रॉकेट बुधवार शाम 5.40 बजे निसार के साथ श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा और सेटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में स्थापित करेगा।

लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू

इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए 27.30 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार मंगलवार दोपहर 2.10 बजे शुरू हुई। इंटरनेट मीडिया पर जारी अपडेट में इसरो ने कहा, जीएसएलवी-एफ16, निसार को कक्षा में ले जाने के लिए तैयार है। अंतिम तैयारियां चल रही हैं। लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

यह मिशन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 102वां प्रक्षेपण होगा

जीएसएलवी-एफ16 भारत के भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान की 18वीं उड़ान है। यह मिशन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 102वां प्रक्षेपण होगा। यह सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में जाने वाला जीएसएलवी राकेट का पहला मिशन भी है।

हालांकि इसरो ने अतीत में रिसोर्ससेट और रीसेट सहित पृथ्वी पर नजर रखने वाले उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है, लेकिन इन उपग्रहों से एकत्रित डाटा भारतीय क्षेत्र तक ही सीमित था। 2,392 किलोग्राम वजन वाला निसार धरती की निगरानी करने वाला सेटेलाइट है।

पूरी धरती पर नजर रखेगा निसार

इसरो और नासा मिलकर पहली बार ऐसा सेटेलाइट लॉन्च कर रहे हैं जो पूरी धरती पर नजर रखेगा। निसार प्रत्येक 12 दिनों पर समूची पृथ्वी की भूमि व बर्फीली सतहों को स्कैन करेगा। यह एक सेंटीमीटर स्तर तक की सटीक फोटो खींचने व प्रसारित करने में सक्षम है।

 इसरो द्वारा विकसित एस-बैंड रडार लगाया गया

इसमें नासा की तरफ से तैयार एल-बैंड और इसरो द्वारा विकसित एस-बैंड रडार लगाया गया है जिन्हें विश्व में सबसे उन्नत माना जा रहा है। यह तकनीक प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, भूस्खलन व बाढ़ की रीयल-टाइम निगरानी में मदद करेगा

नासा के सीईओ कौन है?

वर्तमान प्रशासक संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान परिवहन सचिव सीन डफी हैं, जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 9 जुलाई, 2025 को कार्यवाहक प्रशासक नियुक्त किया था। उन्होंने जेनेट पेट्रो का स्थान लिया, जिन्होंने 20 जनवरी, 2025 को बाइडेन-युग के प्रमुख बिल नेल्सन के पद छोड़ने के बाद कार्यवाहक प्रशासक के रूप में कार्य किया था।

कौन सा बड़ा है, नासा या इसरो?

नासा को आमतौर पर इसरो से बड़ा बजट मिलता है । अमेरिकी कांग्रेस नासा के लिए धन आवंटित करती है, जबकि भारत सरकार इसरो का बजट तय करती है। नासा को आमतौर पर इसरो से बड़ा बजट मिलता है।

Read more : Asaduddin Owaisi : ओवैसी का केंद्र पर तीखा हमला

Latest Hindi News : लालू यादव का डबल इंजन सरकार पर तंज, कहा-विदाई तय है

Latest Hindi News : लालू यादव का डबल इंजन सरकार पर तंज, कहा-विदाई तय है

Latest Hindi News : भारत में बनेगा एस-400, रूस की मदद से चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चुनौती

Latest Hindi News : भारत में बनेगा एस-400, रूस की मदद से चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चुनौती

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : कैश रखने की सीमा तय, नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Latest Hindi News : बिहार चुनाव : कैश रखने की सीमा तय, नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Latest Hindi News :ओवैसी का ऐलान: मिथिलांचल की चार सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार

Latest Hindi News :ओवैसी का ऐलान: मिथिलांचल की चार सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार

Latest News : ट्रेन में भीड़ का कहर, दम घुटने से युवक की मौत

Latest News : ट्रेन में भीड़ का कहर, दम घुटने से युवक की मौत

Latest Hindi News : प्रशांत किशोर चुनाव में उतरेंगे, जनसुराज की उम्मीदवार सूची 9 अक्टूबर को

Latest Hindi News : प्रशांत किशोर चुनाव में उतरेंगे, जनसुराज की उम्मीदवार सूची 9 अक्टूबर को

Latest News : लाल किला हो रहा काला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Latest News : लाल किला हो रहा काला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Latest Hindi News : पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी नेपाली अपराधी भीम बहादुर

Latest Hindi News : पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी नेपाली अपराधी भीम बहादुर

Latest News : केजरीवाल को मिला सरकारी बंगला

Latest News : केजरीवाल को मिला सरकारी बंगला

Latest Hindi News : बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द

Latest Hindi News : बीकानेर-जैसलमेर रेलमार्ग पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द

Latest News-MP : किडनी फेल से डेढ़ साल की धानी की मौत

Latest News-MP : किडनी फेल से डेढ़ साल की धानी की मौत

Latest Hindi News : एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा : पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा विदेशी कैदी

Latest Hindi News : एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा : पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा विदेशी कैदी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870