పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : खालिस्तानी आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Author Icon By digital
Updated: June 7, 2025 • 10:05 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आरोपपत्र में गोल्डी समेत 5 अन्य पर गंभीर धाराओं में आरोप

एनआईए ने 2024 में गुरुग्राम के दो क्लबों में बम हमलों से संबंधित मामले में कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनआईए ने शुक्रवार को पंचकूला की एक अदालत में दायर आरोपपत्र में सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार के साथ-साथ सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका के रणदीप सिंह उर्फ ​​रणदीप मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये हैं।

साजिश में थे शामिल

एजेंसी ने बताया कि मामले में बरार और मलिक को छोड़कर अन्य सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनआईए ने पाया कि आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 29 में ‘वेयरहाउस क्लब’ और ‘ह्यूमन क्लब’ को बम से निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (बीकेआई) से जुड़ा यह आरोपी हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में हिंसा फैलाकर सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने व शांति भंग करने की बड़ी साजिश का हिस्सा थे। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित बीकेआई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 10 दिसंबर, 2024 को यह हमला किया था।

एनआईए ने दाखिल किया आरोपपत्र

जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि एनआईए की जांच में बाद में पता चला कि गोल्डी बरार और उसके सहयोगियों ने आतंकी साजिश रची थी, जिसकी जड़े काफी गहरी थीं। एनआईए जांच के अनुसार, आतंकी संगठन धन उगाही, आतंकी वित्तपोषण, विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद खरीदने तथा देश की अखंडता, सुरक्षा (आर्थिक सुरक्षा सहित) व संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए आम लोगों में डर फैलाने में सक्रिय रूप से शामिल है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.