Begusarai : गर्लफ्रेंड के लिए जीजा ने उठाया खौफनाक कदम

Read Time:  1 min
गर्लफ्रेंड
गर्लफ्रेंड
FONT SIZE
GET APP

भाई बोला- दीदी ने दोनों को साथ पकड़ा था; 8 साल पहले हुई थी लव मैरिज

“गर्लफ्रेंड के लिए जीजा ने बहन का मर्डर कर दिया। बहन ने दोनों को साथ में रंगे हाथों पकड़ लिया था, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। ससुराल के लोग 5 साल की बेटी को साथ लेकर भाग गए, जबकि लाश के पास 3 साल का बच्चा रोता मिला। जीजा अब रिश्तेदारों के जरिए हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है।”

यह बयान 26 साल की मनीषा कुमारी (Manisha Kumari) के भाई ऋषभ का है। दरअसल, बेगूसराय के रुदौली गांव में सोमवार दोपहर कमरे में बेड पर महिला का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे और छत पर फंदा भी बंधा हुआ था। घटना के बाद मनीषा का पति और ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

5 साल की बेटी और मां के साथ आरोपी पति फरार

मृतका की मां, बहन और भाई का दावा है कि अपनी प्रेमिका के रास्ते से कांटा हटाने के लिए राजू ने परिजनों के साथ मिलकर मनीषा की हत्या कर दी। इस पूरी घटना में सबसे बुरा पहलु अब दो मासूम बच्चों का भविष्य है।

मनीषा की एक 5 साल की बेटी खुशी और एक 3 साल का बेटा ऋषभ (Son Rishabh) है। घटना के बाद आरोपी अपनी 5 साल की बेटी को लेकर फरार हो गया, जबकि 3 साल का ऋषभ अपनी मां के शव के पास रोता बिलखता मिला।

मृतका की बहन दीपा का कहना है, “मनीषा के पति राजू साहनी का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। मनीषा अपने पति की इन करतूतों का विरोध करती थी।

जिसके बदले उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना मिलती थी। रविवार शाम से ही दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब मनीषा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो, मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।”

मनीषा कर रही थी टीचर बनने की तैयारी

मृतका की बहन दीपा ने आगे बताया कि गांव के ही एक लड़की के कारण राजू सहनी मेरी बहन को बार-बार प्रताड़ित करता था। मारपीट करते रहता था। मेरी बहन शिक्षित थी तो बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही थी।

प्रताड़ित होने के बाद भी उसने हाल ही में बीएड की पढ़ाई पूरी की थी और शिक्षिका बनने की तैयारी कर रही थी। उसे क्या पता था कि जिस घर को वो अपना समझ रही है, वहीं उसकी मौत की साजिश रची जा रही है।

गांव के रिश्तेदार ने दी मौत की सूचना

मृतका के भाई चंदन सहनी का कहना है, शादी के बाद राजू किसी भी बात को लेकर हम लोगों को समय-समय पर फोन करते रहता था। लेकिन मेरी बहन की मौत की सूचना उसने नहीं दी। उसी गांव में रहने वाले रिश्तेदार के जरिए मिली सूचना पर हम लोग पहुंचे, तो बेड पर मनीषा की लाश पड़ी हुई थी।

कहा जा रहा था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन गांव के किसी लोग ने भी उसे फंदे से लटका हुआ नहीं देखा। अगर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, तो फंदा से लटका रहना चाहिए, लेकिन बेड पर पड़ी मिली।”

मनीषा ने पति को लड़की के साथ पकड़ा था

चंदन सहनी ने आगे बताया, “राजू पहले मणिपुर में काम करता था। कुछ साल पहले गांव आया तो फिर काम करने बाहर नहीं गया और यहां शराब बनाकर बेचने का धंधा शुरू कर दिया।

मेरी बहन बार-बार इसका विरोध करती थी, तो मारपीट करता था। घर से थोड़ी दूर पर ही वह शराब बनाता था। बेचने के साथ पीकर घर आता था, तो मारपीट करता था। पति जहां शराब बनाता था। वहीं की एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अन्य पढ़े: Crime : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

शंका होने पर मेरी बहन जब उस लड़की के घर गई, तो दो-तीन बार दोनों को बंद कमरे में ही पकड़ लिया था।

रविवार को रात 11 बजे भी मेरी बहन अपनी सास के साथ उस लड़की के घर पर पहुंच गई, जहां दोनों को पकड़ लिया। इससे उससे काफी घृणा हुई और घर आकर उसने मारपीट की।

फिर पीट-पीट कर हत्या कर दी। गले को दबाने के साथ-साथ शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। आंख में जख्म है, कपड़े फटे हुए थे।”

अब जानिए मनीषा और राजू की शादी की कहानी

अस्पताल से शुरू हुआ था दोनों का आफेयर

मृतका की मां गौरी देवी ने बताया, “उसी गांव में मेरी बहन रहती है। साल 2018 में मेरी छोटी बेटी का अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसे देखने के लिए बहन के साथ राजू भी अस्पताल आया था।

वहीं मनीषा को उसने देखा और बाद में उससे शादी करने की जिद करने लगा। हम लोगों ने इनकार भी किया, लेकिन वह बार-बार मेरे घर पर आने लगा। मनीषा को मोबाइल लाकर दे दिया, फिर दोनों बात करने लगे।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।