Bihar- राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुहर, तेजस्वी यादव बने आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष

Read Time:  1 min
आरजेडी
आरजेडी
FONT SIZE
GET APP

पटना । राष्ट्रीय जनता दल में संगठनात्मक स्तर पर एक अहम फैसला लिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को आरजेडी (RJD) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव (Bhola Yadav) ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इसे एकमत से मंजूरी दे दी, जिसके बाद तेजस्वी यादव की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लग गई।

राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव की यह नई जिम्मेदारी आरजेडी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह फैसला पार्टी की नेतृत्व संरचना और चुनावी रणनीति को नई दिशा देगा।

बैठक में लालू परिवार और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Also : Republic Day- कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर, तीनों सेनाओं की एकजुट ताकत दिखेगी

रणविजय साहू बोले— कार्यकर्ताओं की पार्टी है आरजेडी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को लेकर आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो एक स्पष्ट विचारधारा पर चलती है। उन्होंने कहा कि आरजेडी की जड़ें डॉ. अंबेडकर, राममनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद यादव के सिद्धांतों में हैं।
उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में कानून-व्यवस्था, पलायन और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।