National : बारिश का कहर : अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए प्रमुख पर्यटक आकर्षण

Read Time:  1 min
बारिश
बारिश
FONT SIZE
GET APP

नीलगिरी जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर किया अलर्ट

चेन्नई। लगातार भारी बारिश के बाद ऊटी के सभी प्रमुख पर्यटक आकर्षण अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। यह घोषणा नीलगिरी जिला प्रशासन की तरफ से की गई है। यह निर्णय नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर लिया गया है। बंद किए गए स्थलों में ऊटी बॉटनिकल गार्डन, रोज गार्डन, डोड्डाबेट्टा व्यूपॉइंट, पाइन फॉरेस्ट, शूटिंग स्पॉट, पाइकारा वाटरफॉल और एवलांच इको-टूरिज्म सेंटर जैसे लोकप्रिय स्थल शामिल हैं। ऊटी झील और पाइकारा झील के बोटहाउस, जो आमतौर पर हजारों आगंतुकों को आकर्षित करते हैं, को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। पर्यटकों द्वारा अक्सर देखा जाने वाला एक अन्य प्रमुख दृश्य डॉल्फिन नोज़ भी प्रभावित स्थानों में से एक है।

48 घंटे में अत्यधिक बारिश का अनुमान

IMD ने अगले 48 घंटों में नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का अनुमान लगाया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा के हित में तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी है। खराब होते मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों से ऊटी आने से बचने और अपनी यात्रा की योजना को स्थगित करने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने निवासियों और स्थानीय व्यवसायों को सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी सुरक्षा सलाह का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

बारिश

पर्यटक हुए उदास

मौसम खुशनुमा हो जाता है तो पर्यटक घूमने के लिए निकलते हैं ऐसे में अगर मौसम बदला और भारी बारिश की चेतावनी हुई तो पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले तो वह घर से दूर रहते हैं और दूसरी बात की वह कम समय के लिए ही घूमने निकलते हैं, उसी के हिसाब से उनका बजट भी होता है। बहरहाल पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। ऐसे में अब पर्यटकों को मौसम के ठीक होने का इंतजार करना पड़ेगा या फिर वापस अपने घर लौटना पड़ेगा। हालांकि कुछ पर्यटक मौसम का भी आनंद लेते हैं और बारिश में भीग भीगकर शहर में घूमते हैं और नए शहर का आनंद लेते हैं। खाते पीते हैं और अपने पार्टनर संग नई नई जगहों पर पहुंचने की कोशिश करते हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।