తెలుగు | Epaper

National : भारतीय सीमा तक पहुंची नेपाल हिंसा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारतीय सीमा तक पहुंची नेपाल हिंसा

पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) में हो रही हिंसा की आंच भारतीय सीमा पर पहुंच गई है। बुधवार को यहां झूलाघाट और धारचूला से लगे नेपाली क्षेत्र दार्चुला और बैतड़ी में भी विरोध-प्रदर्शन हुआ। दार्चुला में प्रदर्शकारियों ने कांग्रेस और एमाले कार्यालय में तोड़फोड़ की। आगजनी की घटना भी देखने को मिली। इसके बाद तनाव गहरा गया है।

बैतड़ी बाजार में सन्नाटा, युवाओं का विरोध प्रदर्शन

झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय पुल से करीब 25 किमी दूर बैतड़ी के साहिलेक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। यहां के युवाओं ने सोशल मीडिया (Social Media) पर लगाई गई रोक के विरोध में प्रदर्शन किया। बैतड़ी के वरिष्ठ पत्रकार गोकर्ण दयाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध में बाजार बंद करवाया।

दार्चुला में बवाल, कांग्रेस और एमाले दफ्तर में तोड़फोड़

पिथौरागढ़ के धारचूला से सटे नेपाल के दार्चुला (Darchula) में भी बवाल हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 बजे के करीब लोग दार्चुला बहुमुखी कैंपस में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने दार्चुला बाजार में जुलूस निकाला और सीडीओ कार्यालय तक पहुंचे। दोपहर को उग्र भीड़ ने कांग्रेस और एमाले-माओवादी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वे प्रदर्शनकारियों के सामने असहाय नजर आए।

नेपाल में हालात बेकाबू, पीएम ओली का इस्तीफा

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ विरोध की चिंगारी नेपाल में लगातार दूसरे दिन भी भड़कती रही। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास से लेकर कई मंत्रियों और नेताओं के घरों व दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। आक्रोश के आगे सरकार को झुकना पड़ा और प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दे दिया।

Read More :

National- जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, नेताओं के तीखे हमले

National- जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, नेताओं के तीखे हमले

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870