పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Fish With 4 Eyes : तालाब में फेंका जाल, फंसी 4 आंख वाली अनोखी मछली

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 29, 2026 • 3:51 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मछुआरे भी हुए हैरान, देखकर हर कोई रह गया दंग

Fish With 4 Eyes : एक साधारण दिन में मछली पकड़ने निकले मछुआरों को उस समय हैरानी का सामना करना पड़ा जब उनके जाल में एक बेहद अनोखी मछली फंस गई। इस मछली की सबसे खास बात थी—इसकी चार आंखें। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

क्या है इस मछली की खासियत?

Fish With 4 Eyes: मोतिहारी में एक पोखर (तालाब) से चार आंखों वाली दुर्लभ मछली (fish) मिलने से सनसनी फैल गई है. करीब 4 किलो वजन वाली इस मछली को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है. अनुभवी मछुआरों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी अजूबी मछली पहली बार देखी है.

Ajab Gajab Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रामबन देवी माई (Mother Goddess) स्थान के पास स्थित एक पोखर (तालाब) में मछुआरों के जाल में एक ऐसी मछली फंसी है, जिसने विशेषज्ञों और ग्रामीणों दोनों को हैरत में डाल दिया है. दावा किया जा रहा है कि इस मछली की दो नहीं बल्कि चार आंखें हैं. मछुआरे हर रोज की तरह पोखर में जाल डालकर मछलियां निकाल रहे थे, तभी करीब 4 किलो वजन की एक विशाल मछली जाल में फंसी.

जब इसे बाहर निकाला गया, तो इसकी शारीरिक बनावट देख मछुआरे दंग रह गए. मछुआरों के मुताबिक, यह बी-ग्रेड प्रजाति की मछली है, लेकिन इसके सिर पर चार आंखों जैसी आकृति का होना इसे सामान्य मछलियों से बिल्कुल अलग बनाता है.

अन्य पढ़े: Mumbai- एआई चश्मा बना दृष्टिबाधितों की नई ‘डिजिटल आंख’, बढ़ी आत्मनिर्भरता

अनुभवी मछुआरे भी रह गए दंग

मछुआरा रामभरोस सहनी, जो सालों से सैकड़ों पोखरों से मछलियां निकाल रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनके लंबे अनुभव में यह पहली बार है जब उन्होंने ऐसी कोई अजूबे वाली मछली देखी है. उन्होंने कहा, “मैंने आज तक ऐसी चार आंखों वाली मछली कभी नहीं देखी, यह वाकई जादुई और अनोखी है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तालाब के मालिक और किसान नवल किशोर सिंह, जो पिछले 10 वर्षों से मछली पालन कर रहे हैं, उन्होंने भी इसे पहली बार देखने की पुष्टि की है. जैसे ही यह खबर फैली, पोखर के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस चमत्कारी मछली को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखा. फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे कुदरत का अनोखा करिश्मा मान रहे हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कई बार आनुवंशिक बदलाव के कारण जीवों की बनावट ऐसी हो जाती है, जो इसे दुर्लभ श्रेणी में खड़ा कर देती है.

अन्य पढ़े:

#AmazingCatch #WeirdFish #ViralStory #NatureMystery #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.