పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

News Hindi : मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर अयोध्या में साधु-संतों से की मुलाकात

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: October 20, 2025 • 8:04 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अयोध्या : यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर (Gorakshapeethadhiswar) महंत योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में साधु- संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजनों का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया।

दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई

बड़ा भक्त महल में कौशल किशोर दास महाराज से हुई स्नेहभरी भेट

मुख्यमंत्री बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया।

मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया।

दिगंबर अखाड़ा क्या है?

दिगंबर अखाड़ा हिंदू संन्यासियों का एक प्रमुख और प्राचीन अखाड़ा है। यह मुख्यतः नागा साधुओं से संबंधित होता है, जो नग्न या दिगंबर (बिना वस्त्र) रहते हैं। ये साधु तप, ब्रह्मचर्य और वैराग्य का जीवन जीते हैं।

महाकुंभ का सबसे बड़ा अखाड़ा कौन सा है?

जूना अखाड़ा (Juna Akhada) महाकुंभ में सबसे बड़ा और प्रभावशाली अखाड़ा माना जाता है।

भारत का सबसे बड़ा अखाड़ा कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा अखाड़ा भी जूना अखाड़ा ही माना जाता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़े :

#Ayodhya #DiwaliCelebration #Hindi News Paper #RamNagri #SaintsMeet #YogiAdityanath breakingnews latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.