పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : नीता अंबानी न्यूयॉर्क में कर रही ‘इंडिया वीकेंड’ इवेंट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 24, 2025 • 1:38 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी चर्चा में बनी रहती हैं। 2023 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंट्रल के उद्घाटन को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थीं। इस बाद नीता ने भारत की कला, संस्कृति-परंपराओं और विरासत को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में ‘इंडिया वीकेंड’ के आयोजन का एलान किया है।

खास बातें

तीन दिनों तक चलेगा यह कार्यक्रम

यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 से 14 सितंबर, 2025 तक अमेरिका के मशहूर लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और फैशन का जलवा नजर आएगा। इस बारे में नीता ने कहा कि संस्कृति लोगों को एक साथ बांधती है। ऐसे में हम यह देखना चाहते हैं कि हम भारतीय कलाओं और कलाकारों को दुनिया की रचनात्मक कल्पना के सामने और केंद्र में कैसे रख सकते हैं और इसके लिए लिंकन सेंटर से बेहतर कोई जगह नहीं है।

भारतीय व्यंजनों और पारंपरिक शिल्प की विशेष झलक देखने को मिलेगी

इस वीकेंड कार्यक्रम में म्यूजिक, थिएटर, फैशन शो, भारतीय व्यंजनों और पारंपरिक शिल्प की विशेष झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान मशहूर शेफ विकास खन्ना के खास व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को चखने का मौका मिलेगा। इस बारे में विकास ने कहा कि एनएमएसीसी लोगों को भारत को समझाने का अद्भुत काम कर रही है। इसके मंच और भारत को दुनिया के सामने लाने के विजन के साथ, इसका हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रैंड वेलकम से होगी

फिलहाल इस प्रोग्राम के लिए मेन्यू तय करने का काम चल रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रैंड वेलकम से होगी, जिसमें सिर्फ आमंत्रित किए गए मेहमानों की एंट्री होगी। इसमें अंबानी के हैंडलूम एम्पोरियम स्वदेश के लिए फैशन शो भी होगा। साथ ही इस शो के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ड्रेस डिजाइन करेंगे, जिन्होंने हाल ही मेट गाला में रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल और ऋषभ शर्मा भी अपनी परफॉर्म देंगे।

इस म्यूजिकल ड्रामा में 100 से ज्यादा कलाकार करेंगे प्रस्तुति

इस कार्यक्रम में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल सिविलाइजेशन टू नेशन की पांच प्रस्तुतियां भी दिखाई जाएंगी, जिसका निर्देशक फिरोज अब्बास खान ने किया है। इस म्यूजिकल ड्रामा में 100 से ज्यादा कलाकार, मैक्सिममलिस्ट सेट और मल्होत्रा ​​के तैयार आउटफिट्स के साथ करीब 7,000 साल के भारतीय इतिहास को बयां करेंगे।

Read more : वैष्णो देवी में सुरक्षा हुई पहले से और सख्त

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #National breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.