పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : नीतीश ने दिया इस्तीफा जल्द लेंगे10वीं बार सीएम पद की शपथ

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 18, 2025 • 12:12 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पटना,। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित

इससे पहले उन्होंने अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मौजूदा विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ है।

जदयू और भाजपा विधायकों की बैठक आज

नई सरकार गठन के क्रम में मंगलवार को जदयू विधायकों की बैठक बुलाई गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक भी इसी दिन होगी। दोनों दलों की बैठकों के बाद एनडीए गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।

नीतीश 10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

चूंकि एनडीए की ओर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले ही घोषित किया जा चुका है, अत: यह तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हैं।

20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

36 मंत्रियों वाली नई कैबिनेट बनेगी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में कुल 36 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा—

समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति भी तय है। एनडीए नेताओं का मानना है कि यह कार्यक्रम गठबंधन की एकजुटता और चुनावी विजय का प्रतीक होगा।

22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन अनिवार्य

गौरतलब है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी है। चुनाव आयोग ने सभी विजयी उम्मीदवारों की सूची राजभवन को सौंप दी है और राज्य में आचार संहिता भी समाप्त हो गई है। ऐसे में सरकार गठन की प्रक्रिया अब और तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Read More:

# Governor Arif Khan News # Nitish Kumar news # Oath Programme News #Breaking News in Hindi #Cabinet news #Hindi News #Latest news #NDA news #Twenty November News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.