పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Punjab:देश में न रहे कोई पाकिस्तानी: पंजाब से 86 को वापस भेजेगी सरकार

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 11:32 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पहलगाम आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के आदेश दिए थे। इसी के तहत सभी राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों को उनके राज्य में वीजा पर आए पाकिस्तान मूल के नागरिकों को तत्काल वापस भेजने के आदेश दिए। 

इस कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पंजाब में फिलहाल 86 पाकिस्तानी नागरिक हैं जो वीजा पर आए हैं। उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। कुछ लोग वापस जा भी चुके हैं। 

इस संदर्भ में स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने सभी जिलों के कमिश्नर, एसएसपी और एसएचओ को आदेश जारी किए हैं। कहा है कि पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में रिकॉर्ड देखकर पाकिस्तान नागरिकों को वापस उनके देश भेजना सुनिश्चित करे। शुक्रवार को अटारी बॉर्डर से कुल 191 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 287 अपने देश लौट आए हैं।

हरियाणा में 450 पाकिस्तानी नागरिक

पहलगाम में हमले के बाद हरियाणा सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा और भरोसे का माहौल देने के निर्देश दिए। इस समय हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में 1157 कश्मीरी विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा- गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों ने 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ने को कहा है। हालांकि, चिकित्सा वीजा धारकों के लिए यह सीमा 29 अप्रैल है। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में करीब 450 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें 85 फीसदी हिंदू फैमिली है। इनमें से डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत नागरिकता दी जा चुकी है। हालांकि केंद्र से मिली रिपोर्ट से मिलने के बाद आधिकारिक पाकिस्तान नागरिकों की संख्या का पता चल सकेगा।

red:more: IPL 2025: कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स को दिलाई जीत

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.