పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Odisha : 20 साल की लड़की के साथ 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Author Icon By digital
Updated: June 17, 2025 • 3:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी लड़की

ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यहां एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गोपालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, लड़की तीन अन्य महिलाओं के साथ निजी मेस में रहती थी और रविवार को राजा उत्सव के अवसर पर वह अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट पर गई थी।

अपनी शिकायत में लड़की ने की शिकायत

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वे एक सूनसान जगह पर बैठे थे उसी समय 10 लोगों का एक समूह 3 मोटर साइकिल से उनके पास आया और उन्होंने उसके प्रेमी को पकड़ लिया, जिसके बाद बारी-बारी से उसके (लड़की के) साथ दुष्कर्म किया गया। उस समूह ने कथित तौर पर जोड़े के फोटो लेना शुरू कर दिया और लीक करने की धमकी देने लगे। बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने बताया कि अपराध में संलिप्तता के संदेह में कम से कम सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

लोगों का कराया जाएगा मेडिकल परीक्षण

पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एसपी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया, ‘हिरासत में लिये गए सभी लोग वयस्क हैं और हम उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं।’ पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोग स्थानीय नहीं थे और वे राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर आए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता और हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews odisha trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.