పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National- 28 अप्रैल को वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी, महिला सम्मेलन में करेंगे संबोधन

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 24, 2026 • 11:00 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

वाराणसी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस (Banaras) के दौरे पर आ रहे हैं, इस लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल (Deelip Patel) ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की।

बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान का निर्देश

इस दौरान जिला और महानगर इकाइयों को बूथ स्तर (Booth Level) तक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, खासतौर पर महिला सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

बीएलडब्ल्यू में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पटेल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं।

50 हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य

इसके बाद वे एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री उसी दिन काशी में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

अगले दिन मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

अगले दिन, 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री तिब्बती संस्थान रिंपा सेंगपा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके बाद वे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।

विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग विधानसभाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रोहनिया, सेवापुरी, अजगरा, दक्षिणी, उत्तरी और कैंट क्षेत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस

महिला मोर्चा की घर-घर पहुंच

महिला मोर्चा की टीमें बूथ स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को आमंत्रित करेंगी। भाजपा का उद्देश्य इस सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देना और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

Read More :

# Paper Hindi News #Booth Level News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Deelip Patel News #Google News in Hindi #Hindi News Paper #HindiNews #LatestNews #Varanashi News breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.