పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Pahalgam आतंकी हमले का दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए: सचिन पायलट

Author Icon By digital
Updated: May 5, 2025 • 5:37 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कुछ नेता ऐसे भी है जो राष्ट्रहित के बारे में सोचते हैं

पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया हैं। ऐसे में कई राजनेता इस हमले पर राजनीति भी करते नजर आये। वहीं ऐसे विकट समय में कुछ नेता ऐसे भी है जो राष्ट्रहित के बारे में सोचते हैं राजनीति को परे रखते हुए। इन्हीं में से एक हैं कांग्रेस नेता सचिन पायलट। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि पहलगाम में नागरिकों पर हाल में हुआ आतंकवादी हमला राष्ट्र पर हमला है और देश पाकिस्तान को ‘‘करारा जवाब’’ देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

केंद्र सरकार को दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए: सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मामले में केंद्र सरकार को दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पायलट ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी व समूचे विपक्ष ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है। पायलट, उदयपुर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। पायलट ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर कहा, “क्या और कैसे कार्रवाई करनी है ये तो केंद्र सरकार जानती है। लेकिन मैं इतना जानता हूं कि भारत का एक-एक नागरिक इस बात के लिए आतुर है कि हम जल्द से जल्द एक प्रभावी कार्रवाई करें ताकि आतंकवाद को दुबारा पनाह देने की हिम्मत पाकिस्तान न करे।” उन्होंने कहा, “आज देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं और चाहते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए।

निसंकोच होकर दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए : सचिन पायलट

बिना समय खोए सरकार को अपने सब संसाधन इकट्ठा करके कारवाई करनी चाहिए। क्योंकि अब यह साबित हो चुका है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि हमारे देश में अमन चैन रहे।” पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। पायलट ने कहा, “मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को बिना समय खोए निसंकोच होकर दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पूरा देश एकजुट है और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का यही एक तरीका है।” पायलट ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि जातिगत जनगणना समयबद्ध तरीके से हो, पारदर्शी हो, वैज्ञानिक सोच के साथ जल्द से जल्द हो।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews PAHALGAM Sachin Pilot trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.