India और Russia दोनों मिलकर पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

चीन और रूस दोनों से जांच करवाना चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने ऐलान किया कि वो पहलगाम हमले की जांच चीन और रूस से करवाना चाहता है, लेकिन रूस का नाम लेते ही पाकिस्तान पर बिजली गिर गई। खबर आई है कि पहलगाम में आतंकी हमला कराने से पहले पाकिस्तान रूस में हुए एक बड़े आतंकी हमले में शामिल मिला है यानी जिस रूस से Pakistan पहलगाम की इंटरनेशनल जांच करवाना चाहता है, उसी रूस पर Pakistan ने हमला किया है। अब भारत और रूस दोनों मिलकर Pakistan को सबक सिखाएंगे। घबराहट और बौखलाहट में पाकिस्तान ने खुद ही अपने गले में फंदा डाल दिया है।

कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है

इस फंदे को कसने का काम रूस और भारत मिलकर करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर दोहराया है कि बदला जरूर लिया जाएगा क्योंकि पूरे भारत का खून खौल रहा है। ये बयान सुनकर पाकिस्तान को अंदाजा हो गया कि कुछ न कुछ तो बड़ा होने वाला है। इससे बचने के लिए Pakistan ने एक चाल चली कि पहलगाम की अंतरराष्ट्रीय जांच हो और ये जांच चीन और रूस के द्वारा की जाए। Pakistan को लग रहा है कि जांच शुरू हो गई तो भारत हमला नहीं कर पाएगा। इस जांच में भारत का दोस्त रूस हिस्सा लेगा तो भारत के हाथ और ज्यादा बंध जाएंगे।

पाकिस्तान में ही छुपा है आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड

रूस का नाम लेते ही पाकिस्तान पर अचानक से बिजली गिरी जिस वक्त पाकिस्तान ने रूस से मदद मांगी उसी वक्त ये खबर आई कि पाकिस्तान ने रूस पर बड़ा आतंकी हमला करवाया था। 22 मार्च 2024 को रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। इस आतंकी हमले में रूस के 150 नागरिक मारे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में ही छुपा हुआ है।

पाकिस्तान में छिप गया था ओसामा बिन लादेन

ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका पर हुए हमले के बाद ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में आकर छिप गया था। यानी Pakistan ने उस आतंकवादी को छिपने की जगह दी जिसने रूस की राजधानी मॉस्को में हमला किया था। पिछले साल मार्च में मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले में कई निहत्थे नागरिक मारे गए थे। यह हमला इस्लामिक स्टेट (आईएस)-विलायत खोरासन की अफगान शाखा के समर्थकों द्वारा किया गया था। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया है।

मास्टरमाइंड को सौंपने के लिए जल्द ही इस्लामाबाद से कर सकते हैं संपर्क

रूसी अधिकारी सूचना की पुष्टि कर रहे हैं और हाल के वर्षों में रूस में हुए सबसे भीषण आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को सौंपने के लिए जल्द ही इस्लामाबाद से संपर्क कर सकते हैं, ईटी को पता चला है। मॉस्को ने पहले क्रोकस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को सौंपने के लिए अफगानिस्तान से संपर्क किया था, लेकिन मामले से परिचित सूत्रों ने दावा किया कि जब तक काबुल उसे पकड़ पाता, तब तक चरमपंथी आतंकवादी Pakistan में घुस चुका था।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।