తెలుగు | Epaper

Pakistan सुधरेगा नहीं… राजनाथ ने पड़ोसी मुल्क को फिर चेताया

digital@vaartha.com
[email protected]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर में डॉ. केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को राजनाथ सिंह ने संबोधित भी किया।

हम सीमा पार के आतंकवादियों का इलाज करते हैं : राजनाथ

राजनाथ ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं। हम सीमा पार के आतंकवादियों का इलाज करते हैं। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया तथा बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सशस्त्र बलों ने कुशल डॉक्टरों और सर्जनों की तरह काम किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक कुशल सर्जन बीमारी की जड़ में अपने औजारों का इस्तेमाल करता है, उसी तरह भारतीय सशस्त्र बलों ने भी आतंकवाद की जड़ में अपने औजारों का इस्तेमाल सटीकता से किया। लेकिन पाकिस्तान की आदत है कि वह आसानी से नहीं सुधरता।

राजनाथ

सैनिक और डॉक्टर दोनों आम नागरिकों की रक्षा करते हैं

उन्होंने कहा कि यह आप सबने भी महसूस किया होगा होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफ़ी समानताएं हैं। दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं। एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता ने यदि हाल में भारतीय सेनाओं का पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है तो हमारे डॉक्टर्स और सर्जन्स का साहस और उनकी प्रतिबद्धता को पूरे देश ने कोविड महामारी के दौरान देखा है। सैनिकों की भांति हमारे डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी, अपने साहस और देश एवं समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं और सम्मान पाते हैं।

कुशल सर्जन की तरह भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन किया: राजनाथ

पाकिस्तान पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि उसने भारत पर हमला करने और नागरिकों को भी निशाना बनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। मंदिरों, गुरुद्वारों और चर्चों को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब हम जवाबी कार्रवाई कर रहे थे, तो इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि केवल पाकिस्तान में स्थित आतंकी शिविरों को ही निशाना बनाया जाए और नागरिक क्षेत्रों पर कोई हमला न किया जाए। एक कुशल सर्जन की तरह भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन किया। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं।

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870