తెలుగు | Epaper

Pakistani एक्ट्रेस मावरा होकेन बौखलाईं, हर्षवर्धन ने फिर दिया जवाब, लिखा- देश की इज्जत पर…

digital
digital

मावरा होकेन ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को बताया ‘कायराना’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को ‘कायराना’ बताया तो ‘सनम तेरी कसम’ में उनके साथ काम कर चुके एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी करारा जवाब दिया। हर्षवर्धन राणे ने सनम ‘तेरी कसम 2’ में मावरा के साथ काम करने से इनकार कर दिया। हर्षवर्धन के इस फैसले पर मावरा बुरी तरह बौखला गईं और खुलेआम बॉलीवुड एक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया। जिसका अब हर्षवर्धन ने सधे हुए और शालीन लहजे में जवाब दिया है। हर्षवर्धन ने कहा कि कोई मेरे देश की इज्जत पर हमला करे तो मैं बर्दाश्त नहीं कर पाता हूं।

बिलबिला गईं ‘सनम तेरी कसम’ की लीड एक्ट्रेस मावरा होकेन

भारत ने पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके दिया तो तमाम पाकिस्तानी एक्टर्स की तरह ‘सनम तेरी कसम’ की लीड एक्ट्रेस मावरा होकेन भी बिलबिला गईं। उन्होंने भारत के एक्शन को कायराना हरकत बता दिया जिसके बाद हर्षवर्धन ने उनकी फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया। हर्षवर्धन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मैं किसी को भी अपने देश के गौरव और हमारी परवरिश को रौंदने नहीं दूंगा।’ हर्षवर्धन ने लिखा- मैंने बहुत शालीनता से ‘सनम तेरी कसम 2′ को ठुकराने का फैसला किया है। अगर पिछली वाली कास्ट फिर से रिपीट की जाती है तो।’

बौखलाई मावरा को हर्ष का जवाब

हर्षवर्धन के इस बयान से बुरी तरह बौखलाईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- जिस शख्स से मुझे जनरल नॉलेज की उम्मीद थी वो गहरी नींद से उठकर एक पीआर स्ट्रेटजी के साथ आया है।’ मावरा ने हर्षवर्धन के बयान को ध्यान खींचने के लिए एक पीआर स्टेटमेंट बता दिया और कहा कि यह कितने अफसोस की बात है। बयानबाजी के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हर्षवर्धन राणे ने भी पलटवार किया और मावरा की पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘यह एक तरह का पर्सनल अटैक मालूम दे रहा है। किस्मत से मुझे ऐसे हमलों को नजरअंदाज करना आता है, लेकिन मेरे देश की इज्जत पर हुए हमले को जरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाता।’

मावरा

‘मेरे पास पूरा अधिकार है कि उन…’

क्योंकि मावरा ने हर्षवर्धन के कॉमन सेंस पर सवाल उठाया था तो ऐसे में एक्टर ने लिखा, ‘एक भारतीय किसान अपनी फसल से अनचाही खरपतवार को उखाड़ फेंकता है, और उसे सफाई कहते हैं। किसान को इसके लिए किसी पीआर टीम की जरूरत नहीं होती है। यह होता है कॉमन सेंस। मैंने शालीनता से पार्ट-2 में काम करने से इनकार कर दिया। मेरे पास पूरा अधिकार है उन लोगों के साथ काम नहीं करने का फैसला लेने का, जो मेरे देश के कदम को ‘कायराना’ बताते हैं।’ हर्ष ने लिखा- उसके बयान में बहुत नफरत और पर्सनल रिमार्क हैं। एक महिला के तौर पर मैंने कभी उनकी गरिमा पर हमला नहीं किया।

पाकिस्तान को भारतीय एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें दे रही थी जर्मन कंपनी, लेकिन ISRO ने पूरा गेम बिगाड़ दिया

पाकिस्तान को भारतीय एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें दे रही थी जर्मन कंपनी, लेकिन ISRO ने पूरा गेम बिगाड़ दिया

मुरिदके कैंप का खुलासा; लश्कर कमांडर का कबूलनामा, पाकिस्तान की दोगली नीति जगजाहि

मुरिदके कैंप का खुलासा; लश्कर कमांडर का कबूलनामा, पाकिस्तान की दोगली नीति जगजाहि

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का खानदान खात्म… टॉप जैश कमांडर इलियास कश्मीरी का कबूलनामा

ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का खानदान खात्म… टॉप जैश कमांडर इलियास कश्मीरी का कबूलनामा

ऑपरेशन सिंदूर में हमारे कितने प्लेन गिरे?

ऑपरेशन सिंदूर में हमारे कितने प्लेन गिरे?

Trump का भारत-पाकिस्तान पर नया दावा: पांच जेट मार गिराए गए?

Trump का भारत-पाकिस्तान पर नया दावा: पांच जेट मार गिराए गए?

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले उमर अब्दुल्ला…

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले उमर अब्दुल्ला…

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर अपना रुख किया साफ

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर अपना रुख किया साफ

अमित शाह

अमित शाह

Operation Sindoor के बाद भारत-पाक के बीच 1 जुलाई को पहली बैठक, जेलों में बंद कैदियों का रिहाई पर होगी चर्चा

Operation Sindoor के बाद भारत-पाक के बीच 1 जुलाई को पहली बैठक, जेलों में बंद कैदियों का रिहाई पर होगी चर्चा

Pakistan की पिटाई पर पहले साधी चुप्पी, अब ईरान की मदद के नाम पर केवल बोल-वचन

Pakistan की पिटाई पर पहले साधी चुप्पी, अब ईरान की मदद के नाम पर केवल बोल-वचन

आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, आतंकियों की पहचान से संबंधित पुख्ता सबूत

आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, आतंकियों की पहचान से संबंधित पुख्ता सबूत

Operation Sindoor Trump के इशारे पर रोका गया , नाना पटोले बोले- देश के सामने नहीं चलेगा मोदी जी का झूठ

Operation Sindoor Trump के इशारे पर रोका गया , नाना पटोले बोले- देश के सामने नहीं चलेगा मोदी जी का झूठ

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870