Palmistry Reading : हथेली में छिपा है आपकी सेहत और लंबी उम्र का राज

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जानिए कहां होती है ये रेखा

जीवन में हर व्यक्ति की यह चाहत होती है, उसकी उम्र लंबी हो और उसको जीवन में सभी सुख-सुविधा प्राप्त करके इस संसार से विदा लें। लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली में लाइफ लाइन लंबी होती है, उनकी उम्र लंबी होती है और वह अपने जीवन में भी तरक्की करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली में जीवन रेखा कहा पाई जाती है और लाइफ लाइन का क्या मतलब होता है।

जीवन रेखा

हथेली में तर्जनी और अंगूठे के बीच से जीवन रेखा शुरू होकर कलाई तक जाती है। जीवन रेखा को लाइफ लाइन भी कहा जाता है। जीवन रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन के बारे में बताती है। जीवन रेखा साफ और गहरी होती है, तो यह अच्छी सेहत का संकेत माना जाता है। जीवन रेखा पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह अंगूठे के निचले हिस्से को घेरे हुए होती है। स्पष्ट और गहरी जीवन रेखा वाले जातक स्वस्थ और लंबा जीवन व्यतीत करते हैं।

टूटी-फूटी जीवन रेखा

अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा टूटी-फूटी होती है। यह इस ओर संकेत करता है कि आपको लंबी उम्र जीने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। जिसका अर्थ है कि आप जीवन में किसी न किसी रोग या बीमारी का शिकार हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति की तबियत बार-बार खराब होती रहती है।

गहरी और स्पष्ट जीवन रेखा

अगर हथेली की रेखाएं गहरी और स्पष्ट होती है, तो यह इस ओर संकेत करता है कि आपकी उम्र लंबी होगी। साथ ही आप स्वस्थ जीवन बिताएंगे। हथेली में इस तरह की रेखाएं होने से जातक खुशहाल जीवन जीता है और बहुत कम बीमार पड़ता है।

दो भागों में बंटी जीवन रेखा

अगर किसी जातक की जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो तो इसका मतलब है कि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु अपने पैतृक घर से दूर होगी। कलाई के पास जीवन रेखा के अंतिम हिस्से के दो भागों में बंटने पर ऐसा संकेत मिलता है। यह व्यक्ति अपने जीवन के आखिरी समय में घर से दूर होते हैं।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।