Latest Hindi News : WB-बंगाल पुलिस भर्ती में पेपर लीक का खुलासा, 10 गिरफ्तार

By Anuj Kumar | Updated: December 1, 2025 • 11:38 AM

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के ब‌र्द्धमान ज़िले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police Constable Recruitment) परीक्षा से ठीक पहले बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। साइबर क्राइम ब्रांच (Cyber Crime Branch) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी प्रश्नपत्र बांटने के आरोप में 10 मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित अभ्यर्थियों को पेपर देने के नाम पर ठगी की योजना चला रहे थे।

मयूराक्षी एक्सप्रेस से पहुंचे थे फर्जी प्रश्नपत्र लेकर

रविवार को पकड़े गए 10 आरोपितों में से दो को अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस जांच में पता चला कि ये दोनों मयूराक्षी एक्सप्रेस (Mayurakshi Express) से फर्जी प्रश्नपत्र लेकर ब‌र्द्धमान पहुंचे थे और यहां से देवशाला जाने की तैयारी में थे। बाकी आठ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

खेत में बनाया गया था पंडाल, वहीं चल रही थी पेपर ठगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ठगों के इस रैकेट ने कलमडांगा गांव के खेत में एक पंडाल लगाया था, जहां अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर ठगी का खेल चल रहा था। ठीक इसी दौरान पूर्व ब‌र्द्धमान में तीन युवकों की गिरफ्तारी से पूरा मामला उजागर हो गया।

एक्टिव गिरोह की सूचना पर संयुक्त अभियान

साइबर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रविवार को होने वाली परीक्षा से पहले एक सक्रिय गिरोह प्रश्नपत्र लीक करने का दावा कर रहा है। इसके बाद ब‌र्द्धमान थाना, साइबर क्राइम थाना और बुदबुद थाने की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

Read More :

# Cyber Crime Branch News # Vardhman Police station News #Breaking News in Hindi #Cyber Crime News #Hindi News #Latest news #Police Constable Recruitment News #Police Remand News