తెలుగు | Epaper

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

पटना। सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने अदालत में जज के सामने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस पर उन्हें कोई भरोसा नहीं है और जेल में उन्हें इंजेक्शन देकर मरवाया जा सकता है। पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए सादे लिबास में पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी। 31 साल पुराने एक मामले में मंगलवार को उन्हें जमानत तो मिल गई, लेकिन अन्य मामलों में रिमांड के कारण वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

कोर्ट में जज के सामने क्या बोले पप्पू यादव

कोर्ट में पेशी के दौरान पप्पू यादव ने कहा, “पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं है। जेल में मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मुझे डर है कि इंजेक्शन (Injection) देकर मेरी हत्या कराई जा सकती है।” उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय सादे लिबास में आए लोगों ने उन्हें धमकाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।

31 साल पुराने मामले में मिली जमानत

गर्दनीबाग थाना में 31 साल पहले दर्ज धोखाधड़ी और धमकी के मामले में अदालत ने पप्पू यादव को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। उनके वकीलों ने अदालत को बताया कि वे पहले से जमानत पर थे, लेकिन जानकारी के अभाव में बॉन्ड खंडित हो गया था।

फिर भी जेल में क्यों रहेंगे पप्पू यादव

हालांकि इस केस में जमानत मिलने के बावजूद पप्पू यादव को फिलहाल जेल (Jail) से रिहाई नहीं मिल सकी है। दरअसल, बुद्धा कॉलोनी थाना कांड संख्या 72/2026 और कोतवाली थाना कांड संख्या 279/2017 में उन्हें रिमांड पर लिया गया है। दोनों ही मामले सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़े हैं। इन मामलों में जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई संभव होगी।

सुनवाई टलने से लेकर पेशी तक का घटनाक्रम

गर्दनीबाग थाना केस में पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टाल दी गई थी। मंगलवार को बेऊर जेल से उन्हें पुलिस सुरक्षा में सिविल कोर्ट लाया गया और विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में सुनवाई हुई।

अदालत में दोनों पक्षों की दलील

पप्पू यादव के वकील विजय आनंद और अजय कुमार ने कहा कि वे कोर्ट से कभी फरार नहीं रहे और सरेंडर करने वाले थे। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि इसी मामले में पहले भी उनकी जमानत रद्द की जा चुकी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली।

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर लगाए आरोप

कोर्ट में पप्पू यादव ने कहा, “मैं सांसद हूं, मेरे पास कई जिम्मेदारियां होती हैं। मैं कोर्ट से कभी भागा नहीं हूं। मेरे आवास पर सादे लिबास में आए लोगों ने धमकी दी। अगर उस दिन एसपी और अन्य अधिकारी नहीं आते तो पता नहीं क्या हो जाता।”

बुद्धा कॉलोनी थाना केस क्या है

जब पुलिस टीम गर्दनीबाग केस में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके उत्तरी मंदिरी आवास पहुंची थी, तब समर्थकों ने हंगामा किया था। पुलिस की गाड़ी से ले जाते समय समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई थी। इसी घटना के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना में पप्पू यादव समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870