తెలుగు | Epaper

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में नया अध्याय जुड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा सोमवार रात इस समझौते की घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की।

भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 फीसदी

इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ (Americi Tarrif) 18 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही, रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर लगाई गई 25 प्रतिशत की पेनाल्टी को भी अमेरिका ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है, जिसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

महाभारत के श्लोक से पीएम मोदी का समृद्धि संदेश

इस कूटनीतिक सफलता के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया पर महाभारत के उद्योगपर्व (विदुर नीति) का एक प्रेरणादायक श्लोक साझा किया—

श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥

विदुर नीति से सफलता के चार स्तंभों का संदेश

विदुर नीति के इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सफलता और समृद्धि के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया। श्लोक का भावार्थ है कि समृद्धि शुभ कार्यों से जन्म लेती है, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से बढ़ती है, दक्षता से मजबूत होती है और संयम से स्थायी बनती है।

अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

प्रधानमंत्री का यह संदेश भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में कटौती और पेनाल्टी हटने से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में नई ऊर्जा मिलेगी और वैश्विक मंच पर भारत की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी

मोदी जी कितने पढ़े हैं?

गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त श्री नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं॥

Read More :

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870