పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

PM Modi : नई किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज’ का विमोचन आज

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 25, 2025 • 10:48 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लोकार्पण

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादास्पद अवधि – आपातकाल – पर केंद्रित नई किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज’ का आज औपचारिक विमोचन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा, द इमरजेंसी डायरीज आपातकाल (Emergency) के वर्षों के दौरान मेरी यात्रा का वृत्तांत है. मैं उन सभी लोगों से यह अनुरोध करता हूं आपातकाल के उन काले दिनों को जो लोग याद करते हैं या जिनके परिवारों ने उस दौरान कष्ट झेले हैं कि वे अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करें

1975 की घटनाओं को समेटती है यह किताब

25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसे भारतीय लोकतंत्र पर एक अघोषित हमला माना जाता है। किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज’ इस काले दौर की भयावह सच्चाइयों को उजागर करती है, जिसमें नागरिक अधिकारों का हनन, सेंसरशिप और राजनीतिक दमन चरम पर था।

देश में आपातकाल थोपे जाने के आज 50 साल पूरे हो गए. पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया. पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्याय में से एक है. साथ ही उन्होंने एक किताब का जिक्र किया जिसमें आपातकाल के दौरान उनके संघर्ष और यात्रा का जिक्र किया गया है।

ब्लूक्राफ्ट आपातकाल को लेकर एक नई किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज – इयर्स दैट फोर्ज्ड ए लीडर’ लेकर आ रहा है. इस किताब में आपातकाल के समय इसके खिलाफ जारी जंग में पीएम मोदी के संघर्षों का जिक्र है. इस किताब को आपतकाल के समय मोदी के साथ काम करने वाले सहयोगियों के अनुभवों और अन्य अभिलेखीय सामग्रियों के आधार पर तैयार किया गया है. यह किताब आज बुधवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे।

आपातकाल विरोधी आंदोलन सीखने का अनुभवः PM मोदी

खुद इस किताब को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “देश में जब आपातकाल ठोपी गई थी, तब मैं आरएसएस का युवा प्रचारक हुआ करता था. मेरे लिए आपातकाल विरोधी आंदोलन सीखने का अनुभव था. इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को फिर से पुष्ट किया. साथ ही, मुझे राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने उन अनुभवों में से कुछ को एक किताब के रूप में संकलित किया है, जिसकी प्रस्तावना एचडी देवेगौड़ा (पूर्व प्रधानमंत्री) ने लिखी है, जो खुद आपातकाल विरोधी आंदोलन के दिग्गजों में से एक थे।”

अपने अनुभव सोशल मीडिया पर करें साझाः PM मोदी

अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, द इमरजेंसी डायरीज आपातकाल के वर्षों के दौरान मेरी यात्रा का वृत्तांत है. इसने उस समय की मेरी कई यादें ताजा कर दी हैं. मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं आपातकाल के उन काले दिनों को जो लोग याद करते हैं या जिनके परिवारों ने उस दौरान कष्ट झेले हैं कि वे अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करें. यह 1975 से 1977 तक के शर्मनाक समय के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करेगा।”

Read more: Shashi Tharoor PM Modi Praise पर मचा बवाल, कांग्रेस में बढ़ा असंतोष

#PM Modi Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.