పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: May 21, 2025 • 10:07 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।पीएम ने लिखा आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। उनकी आज ही के दिन 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।पीएम ने लिखा, आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत के सबसे युवा पीएम थे राजीव गांधी

पीएम मोदी के अलावा अन्य नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 40 साल की उम्र में वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी का नजरिए बेहद आधुनिक था और वह भारत को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की चाह रखते थे।

आज मनाया जाता आतंकवाद विरोधी दिवस

वहीं आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज आतंकवाद विरोधी दिवस मानाया जाता है। यह भारत में हर साल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिन आतंकवाद और हिंसा से उत्पन्न गंभीर खतरों और व्यक्तियों, समाज और राष्ट्र पर इनके प्रभाव के बारे में सभी क्षेत्रों के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।आतंकवाद विरोधी दिवस पर, भारत भर के सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान आतंकवाद विरोधी शपथ लेकर इस दिन को मनाते हैं।

इस दिन का उद्देश्य राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देना, आतंकवाद को कम करना और सभी जातियों, पंथों और लिंगों के लोगों को एकजुट करना है। ‘आतंकवाद’ की बात करें तो यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

Read more : ओलंपिक पद विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.