తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बने दुनिया के पहले वैश्विक नेता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बने दुनिया के पहले वैश्विक नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को विदेश दौरे के दौरान एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मिली है. इथियोपिया की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है. यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख बने हैं.

विशेष समारोह में मिला सर्वोच्च सम्मान

तीन देशों की यात्रा के तहत इथियोपिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 28वां विदेशी राजकीय सम्मान है.

भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूती देने का सम्मान

विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को सशक्त बनाने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक नेता (Global Leader) के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है. मंत्रालय के अनुसार यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है.

140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स (Social Media Platform X) पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि दुनिया की एक प्राचीन और समृद्ध सभ्यता से सम्मानित होना उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उन सभी भारतीयों के योगदान का सम्मान है, जिन्होंने भारत-इथियोपिया रिश्तों को मजबूत किया है.

भारतीय शिक्षकों के योगदान का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इथियोपिया के विकास में भारतीय शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि एक सदी से अधिक समय से भारतीय शिक्षक इथियोपिया के राष्ट्र निर्माण और ज्ञान परंपरा को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच गहरे मानवीय संबंधों को दर्शाता है.

अन्य पढ़े: US campus shooting : ब्राउन यूनिवर्सिटी शूटिंग: दो की मौत, आठ घायल…

24 दिनों में इथियोपिया पहुंचने की कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने उन्हें इथियोपिया आने का स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया था. उन्होंने कहा कि मित्रता और अपनत्व के कारण ही वह मात्र 24 दिनों के भीतर इथियोपिया की यात्रा पर पहुंचे

ग्लोबल साउथ के एजेंडे को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया की घनिष्ठ साझेदारी को और नई ऊंचाई देगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य उन्हीं साझेदारियों का है जो विश्वास और दूरदृष्टि पर आधारित हों. इथियोपिया के साथ मिलकर भारत ‘ग्लोबल साउथ’ के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.

विश्व का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन है?

पीएम मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने, 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी वैश्विक लोकप्रियता साबित करते हुए दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता का स्थान हासिल किया है।

PM कितनी उम्र तक रहता है?

प्रधानमन्त्री के कार्यकाल पर ना ही किसी प्रकार की समय-सीमा है ना कोई ऊपरी आयु सीमा निर्दिष्ट की गई है।

Read More :

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

Weather- जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

National- एयर मार्शल वालिया बने ईस्टर्न एयर कमांड चीफ, रणनीति में अहम भूमिका

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- बिहार में 2030 तक एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य- राज्यपाल

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

Bihar- जाली नोटों का गिरोह पकड़ा गया, 25 लाख नेपाली और 18,500 भारतीय नोट बरामद

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

National- ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय में बढ़ा खतरा, झीलें बन रहीं बम

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

Earthquake- बारामूला से अंडमान तक 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

National- रोहित शेट्टी फायरिंग केस, 4 आरोपी रिमांड पर, मास्टरमाइंड की तलाश

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

PM Modi- युवाओं को पीएम मोदी का संदेश, आत्मनिर्भर बनो, समुद्र से सीखो

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

संजय राउत ने विमान दुर्घटना को लेकर उठाए गंभीर सवाल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870