తెలుగు | Epaper

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

नई दिल्ली,। ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ की है। ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाते हैं। ट्रंप का यह बयान भारत में अमेरिकी दूतावास ने साझा किया है।

ट्रंप बोले- काम करके दिखाने वाले नेता हैं मोदी

ट्रंप ने बयान में पीएम मोदी को काम करके दिखाने वाले नेता बताया है। दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप की उन टिप्पणियों को हाईलाइट किया, जिनमें उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की है। अमेरिकी दूतावास (American Embassy) के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है, जो काम करके दिखाते हैं। इतना ही नहीं, दूतावास ने यह भरोसा भी जताया कि आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर जताया भरोसा

पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत होंगे। पीएम मोदी और मैं हम दोनों ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं, ऐसी बात ज़्यादातर लोगों के बारे में नहीं कही जा सकती। यह बातचीत मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच हुई एक फोन कॉल के बाद सामने आई है, जिसमें ईरान संघर्ष मुख्य मुद्दा था।

फोन कॉल में ईरान मुद्दे पर चर्चा

इस कॉल के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाली और वैश्विक व्यापार के लिए होर्मुज के रणनीतिक महत्व पर भारत के रुख को दोहराया।

ईरान युद्ध के बीच आया बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ईरान युद्ध जारी है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमलों के बाद से तनाव काफी बढ़ गया है। उस अटैक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिका और इजराइल के गल्फ में ठिकानों को निशाना बनाया और होर्मुज बंद कर दिया।

अन्य पढ़े: Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

वैश्विक बाजार पर असर, बढ़ी चिंता

इस संघर्ष का असर वैश्विक बाज़ारों पर पड़ा है और इस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के प्रति ऊर्जा की कीमतें बेहद संवेदनशील बनी हुई हैं।

Read More :

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

National-लॉकडाउन पर अफवाहों का अंत, केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, एक्साइज ड्यूटी पर भी अपडेट

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ईरान तनाव के बीच भारत को राहत

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान पर हमले टले

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

ड्राइविंग स्कूल से 1 करोड़ नौकरियां

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870